जब सब कुछ हार जाएं तो शतरंज से सीखें ये 5 गुण, छात्र हो जाएंगे सफल

Aditya Singh

Apr 14, 2025

​​कड़ी मेहनत व संघर्ष​

लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सबसे जरूरी कड़ी मेहनत व संघर्ष होता है। हालांकि इसके लिए मोटिवेशन जरूरी होता है।

Credit: Istock

​बार बार निराश​


वहीं कई बार लगातार मेहनत के बाद भी लक्ष्य की प्राप्ति नहीं होती है। बार बार सिर्फ और सिर्फ निराशा ही हाथ लगती है।

Credit: Istock

​जब सब कुछ हार जाएं तो शतरंज से सीखें ये गुण​

ऐसे में जब आप सब कुछ हार जाएं तो शतरंज से इन 5 गुणों को जरूर सीखें।

Credit: Istock

​छात्र हो जाएंगे सफल​

यकीन मानिए आपके सोचने की शक्ति बढ़ जाएगी और कड़े परिश्रम से आपको एक ना एक दिन आपको सफलता जरूर मिलेगी।।

Credit: Istock

You may also like

स्टूडेंट्स को सुबह कितने बजे उठना चाहिए,...
कितने फीट लंबे थे डॉ भीमराव अंबेडकर, आज ...

​हर मोड़ पर करेंगे आपकी मदद​

शतरंज एक ऐसा खेल है जो हमें कई जरूरी गुण सिखाता है। यह गुण जीवन के हर मोड़ पर मदद करते हैं।

Credit: Istock

​​रणनीति और योजना​

शतरंज में हर चाल सोच समझ कर और योजनाबद्ध तरीके से चलना पड़ता है। इसी प्रकार व्यक्ति को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर एक अच्छी रणनीति और योजना बनानी चाहिए।

Credit: Istock

​धैर्य​

शतरंज में हर चाल सोच समझकर धैर्य पूर्वक चलना होता है। अगर आपने जल्दबाजी किया तो समझ लीजिए खेल कभी भी आपके हाथ से निकल सकता है। ठीक इसी तरह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए धैर्य सबसे जरूरी होता है।

Credit: Istock

​एकाग्रता​

शतरंज खेलने के लिए एकाग्रता सबसे जरूरी है। आपका ध्यान सिर्फ और सिर्फ खेल पर होना चाहिए। इसी प्रकार जीवन में सफल होने के लिए आपको एकाग्र होकर अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा।

Credit: Istock

​कॉन्फिडेंस​

शतरंज में हमें अपने कौशल पर भरोसा होना चाहिए। साथ ही अपनी कमजोरियों का भी ज्ञान होना चाहिए। ठीक इसी प्रकार लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें खुद पर कॉन्फिडेंस होना चाहिए। इसके अलावा शतरंज आपको अपनी गलतियों के विश्लेषण और उनसे सीखने का महत्व सिखाता है। ऐसे में आपको भी अपने जीवन में गलतियों से सीखना आना चाहिए।

Credit: Istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: स्टूडेंट्स को सुबह कितने बजे उठना चाहिए, फिजिक्स वाला ने बताया

ऐसी और स्टोरीज देखें