Jan 01, 2025
देश और दुनिया में लोगों ने बड़े ही उत्साह और खुशी के साथ नववर्ष 2025 का स्वागत किया।
Credit: Twitter
छात्रों को यह साल अगर सफलताओं से भरना है तो पटना वाले खान सर की कुछ बातों को अपने जीवन में गांठ बांध लेनी चाहिए।
खान सर अक्सर अपने क्लास में छात्रों को मोटिवेशनल स्पीच देते नजर आते हैं। ऐसे में खान सर के कुछ मोटिवेशनल कोट्स आगे की स्लाइड्स में देखें।
एक शिक्षक विद्यार्थियों को केवल पढ़ा देने से अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त नहीं हो जाता है, छात्र क्या समझा यह देखना भी टीचर का फर्ज है।
भीड़ में अपना प्रश्न पूछने से हिचकने वाले विद्यार्थी पीछे रह जाते हैं। ऐसे में प्रश्न पूछना जरूरी है।
इन्सान के दिमाग की फितरत है आराम खोजना, लेकिन आप का कर्त्तव्य है कि आप कार्यशील बने रहें।
अपनी क्लास में छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए खान सर कहते हैं कि आज किताबों के दीवाने बन जाओ, कल दुनियां आप की दीवानी होगी।
एक जमाने में भारत विश्व गुरु माना जाता था, हमें शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति हासिल कर के एक दिन वही मुकाम फिर हासिल करना है।
खान सर कहते हैं कि अगर राजा बनने का शौक है तो गुलामों के जैसे मेहनत करनी होगी।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स