May 19, 2025
जापान की एक सरकारी वेबसाइट japan.go.jp के अनुसार, वहां बुलेट ट्रेन को Shinkansen कहते हैं।
Credit: canva
शिंकानसेन (शाब्दिक अर्थ में नई ट्रंक लाइन), जापान की हाई-स्पीड रेल है, इसने 2014 में अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाई। यानी साफ है कि वहां बुलेट ट्रेन की शुरुआत 1964 में हुई।
Credit: canva
पहली बुलेट ट्रेन टोक्यो और ओसाका के बीच चली। अब चूंकि आधा सदी से भी ज्यादा का वक्त हो चुका है, ऐसे में टेक्नोलॉजी का स्तर इतना बढ़ गया है, कि हम आप सोच भी नहीं सकते हैं।
Credit: canva
इन शानदार ट्रेनों की खिड़की में यदि आप किसी सिक्के को खड़ा करेंगे, तो वो ट्रेन की फुल स्पीड पर भी नहीं गिरता है।
Credit: canva
कभी इसकी अधिकतम गति 210 किमी/घंटा (130 मील प्रति घंटा) थी, लेकिन समय के साथ इसमें बढ़ोतरी की गई और अब ये 320 किमी/घंटा (200 मील प्रति घंटा) की रफ्तार से चलती है।
Credit: canva
सवाल के जवाब पर आते हैं, शुरू में ट्रेन के इंजन का मॉडल अलग था, जब ये किसी सुरंग में से तेज रफ्तार से निकलते थी, वायु के दवाब के कारण तेज आवाज होती थी, जैसे कोई धमाका हुआ हो।
Credit: canva
इससे आसपास के लोग परेशान होने लगे, इंजीनियर्स के कई तरीके निकाले लेकिन कुछ असरदार नहीं हुआ।
Credit: canva
एक दिन इंजीनियरों की नजर किंगफिशर पक्षी पर पड़ी, जो हवा को आसानी से चीर कर पानी में गोता लगाकर शिकार को पकड़ लेती है।
Credit: canva
फिर उन्होंने किंगफिशर की चोंच के आकार की नकल करने के लिए ट्रेन के सामने के हिस्से को फिर से डिजाइन किया।
Credit: canva
इससे न केवल शोर कम करने और सुरंग के धमाकों को खत्म करने में मदद मिली, बल्कि इससे ट्रेन 15% कम बिजली का उपयोग करके 10% तेजी से यात्रा करने में सक्षम हुई।
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स