लंदन से पढ़कर आईं जयपुर की राजकुमारी, राजनीति में एंट्री कर बनीं डिप्टी सीएम

Kuldeep Raghav

Dec 30, 2025

​जयपुर की यात्रा ​

जयपुर घूमने जाने वाले लोग वहां के राजपरिवार की संपत्तियों का भ्रमण करते हैं और उनके बारे में जानते हैं।

Credit: Instagram

​जयपुर की राजकुमारी ​

इस यात्रा के दौरान मन में ख्याल आता है कि जयपुर की राजकुमारी कौन हैं, क्योंकि उनकी बात हर कदम पर होती है।

Credit: Instagram

​दीया कुमारी ​

30 जनवरी 1971 को जन्मीं दीया कुमारी जयपुर की राजकुमारी हैं।

Credit: Instagram

​पिता थे जयपुर महाराजा ​

वह भारतीय सेना अधिकारी और होटल व्यवसायी, जयपुर के महाराजा भवानी सिंह और महारानी पद्मिनी देवी की बेटी हैं।

Credit: Instagram

You may also like

सूरज की तरह चमकना है तो याद कर लें संस्क...
देश में कौन सी जगह कहलाती है 'ऊंटों की र...

​स्कूली शिक्षा​

दिया कुमारी ने मॉडर्न स्कूल (नई दिल्ली) , जीडी सोमानी मेमोरियल स्कूल, मुंबई और महारानी गायत्री देवी गर्ल्स पब्लिक स्कूल , जयपुर से शिक्षा प्राप्त की है।

Credit: Instagram

​लंदन से हायर एजुकेशन ​

उन्होंने 1989 में लंदन के चेल्सी स्कूल ऑफ आर्ट्स से ललित कला (सजावटी पेंटिंग) में स्नातक डिप्लोमा और जयपुर के एमिटी विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है ।

Credit: Instagram

​2013 में बनीं विधायक​

उन्होंने 2013 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में सवाई माधोपुर से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और विधायक बनीं।

Credit: Instagram

​2019 में सांसद ​

2019 में वह राजसमंद से लोकसभा के लिए संसद सदस्य के रूप में चुनी गईं।

Credit: Instagram

​बेटे हैं वर्तमान महाराजा​

2023 के विधानसभा चुनाव में वह विद्याधर नगर से मैदान में उतरीं और जीत दर्ज की। इसके बाद उन्हें राजस्थान सरकार में उप मुख्यमंत्री बनाया गया। उनके बेटे पद्मनाभ सिंह जयपुर के वर्तमान महाराजा हैं।

Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: सूरज की तरह चमकना है तो याद कर लें संस्कृत का ये श्लोक, सफलता चूमेगी कदम

ऐसी और स्टोरीज देखें