UPSC में इतनी रैंक लाकर IPS बनीं लक्ष्मी सिंह, पति हैं बीजेपी विधायक

कुलदीप राघव

Jun 27, 2023

​नोएडा कमिश्नर हैं लक्ष्मी सिंह​

नोएडा पुलिस कमिश्नर, आईपीएस लक्ष्मी सिंह को लेडी सिंघम कहा जाता है। उनका मिजाज इतना सख्त है कि टॉप बदमाश उनके आगे घुटने टेक देते हैं।

Credit: Social Media

​2000 बैच की आईपीएस​

लक्ष्मी सिंह 2000 बैच की आईपीएस हैं। वह यूपी पुलिस में डीजी और एडीजी जैसे पदों पर काम कर चुकी हैं।

Credit: Social Media

​10वीं में यूपी टॉपर​

लक्ष्मी सिंह ने लोरेटो कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज, लखनऊ से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में यूपी में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

Credit: Social Media

​इंजीनियर हैं लक्ष्मी सिंह​

उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, लखनऊ से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है और गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

Credit: Social Media

You may also like

​IIT व NIT छोड़िए! यहां से कर ली पढ़ाई त...
​इस देश में नहीं एक भी नदी, ऐसे पूरी होत...

​पीजी के बाद तैयारी शुरू की ​

आईपीएस लक्ष्मी सिंह ने पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी।

Credit: Social Media

​यूपीएएसी में आई 33वीं रैंक​

साल 2000 में उन्होंने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास की और 33वीं रैंक लाकर इतिहास रच दिया।

Credit: Social Media

​मिल चुका है सम्मान​

अपने प्रशिक्षण के दौरान ही वह सर्वश्रेष्ठ प्रोबिशनर बनीं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनके काम की प्रशंसा की है और उनके नेतृत्व काल में पीटीएस मेरठ को भारत में नंबर वन संस्थान घोषित करते हुए 2 लाख रुपये का इनाम भी दे चुका है।

Credit: Social Media

​पति हैं भाजपा विधायक​

IPS लक्ष्मी सिंह के पति राजेश्वर सिंह भी पुलिस सेवा में रह चुके हैं। इस समय वह लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से भाजपा के विधायक हैं।

Credit: Social Media

​सीएम कर चुके हैं सम्मानित ​

IPS लक्ष्मी सिंह को कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस कड़ी में लक्ष्मी सिंह को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक से भी सम्मानित किया गया है।

Credit: Social Media

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ​IIT व NIT छोड़िए! यहां से कर ली पढ़ाई तो बड़ी कंपनी में मिलेगा लाखों का पैकेज​

ऐसी और स्टोरीज देखें