Jun 28, 2023
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस से शादी कर चर्चा में आईं आईपीएस ऑफिसर डॉ. ज्योति यादव की गिनती तेजतर्रार अधिकारियों में होती है।
Credit: Instagram
डॉ. ज्योति यादव भारतीय पुलिस सेवा की 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। ज्योति का पूरा परिवार गुरुग्राम में रहता है।
Credit: Instagram
ज्योति यादव अभी मानसा में एसपी हैडक्वार्टर के पद पर तैनात हैं। इसके पहले ज्योति यादव लुधियाना में ADCP पद पर रह चुकी हैं।
Credit: Instagram
ज्योति यादव ने शुरुआती पढ़ाई गुरुग्राम के ही शेरवुड पब्लिक स्कूल से की है। 12वीं के बाद बीडीएस (BDS) की पढ़ाई कर वह डॉक्टर बन गई थीं।
Credit: Instagram
उसके बाद उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की और साल 2019 की सिविल सर्विस परीक्षा में 437वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बनीं।
Credit: Instagram
IPS ज्योति यादव के पिता राजेंद्र सिंह ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करते हैं और मां सुशीला देवी एक होममेकर हैं!
Credit: Instagram
ज्योति यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 80,000 से ज्यादा फॉलोअर हैं।
Credit: Instagram
वह देश-विदेश में घूमने की भी काफी शौकीन हैं। उनकी पेंटिंग में भी काफी दिलचस्पी है।
Credit: Instagram
ज्योति यादव का जन्म 26 नवंबर 1987 को हरियाणा के गुड़गांव में हुआ था। फिलहाल वह 35 साल की हैं।
Credit: Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स