अद्भुत इंजीनियरिंग की मिसाल, देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट वाला पंबन ब्रिज तैयार

Neelaksh Singh

Apr 03, 2025

​देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट वाला पंबन ब्रिज​

भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट वाला पंबन ब्रिज (Pamban Bridge) बनकर तैयार हो चुका है।

Credit: TNN

​कब होगा उद्घाटन ​

6 अप्रैल को रामनवमी के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इसका उद्घाटन करेंगे।

Credit: TNN

​समुद्र तल से कितने ऊपर बना है पुल​

समुद्र के ऊपर बना यह 2.08 किलोमीटर लंबा पुल रामेश्वरम द्वीप को भारत की मुख्य भूमि से जोड़ता है।

Credit: TNN

​ट्रेन भी दौड़ेगी और पानी का जहाज भी​

यह एक रेलवे ट्रैक के साथ-साथ वर्टिकल लिफ्ट वाला समुद्री पुल है, जिस पर ट्रेन भी दौड़ेगी और पटरियों के नीचे से बड़े जहाज भी गुजर सकेंगे।

Credit: TNN

You may also like

सुनी​ता विलियम ने अंतरिक्ष में कौन सा पौ...
​हार कर थक गए हैं तो अपनाएं अब्राहम लिंक...

​कितने मीटर ऊपर उठ सकता है ये पुल​

समुद्री यातायात को सुगम बनाने के लिए पुल पर बना इस रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा 17 मीटर ऊपर उठ सकता है।

Credit: TNN

​पुराना पुल था 110 साल पुराना​

यह पुल अंग्रेजी हुकूमत में बने पंबन पुल के समानांतर बना हुआ है जो करीब 110 साल पुराना हो चुका है।

Credit: TNN

​हेरिटेज पुल के समानांतर बना है पुल​

कई दशक पहले बना हेरिटेज पुल अब जंग की वजह से इस्तेमाल लायक नहीं बचा, जिस वजह से साल 2022 में उसे बंद कर दिया गया था।

Credit: TNN

​लागत​

रेलवे ने करीब 531 करोड़ रुपये की लागत से इस ब्रिज को तैयार किया है।

Credit: TNN

​अद्भुत इंजीनियरिंग की मिसाल​

ये पुल समुद्री यातायात और रेलवे कनेक्टिविटी का एक शानदार उदाहरण है। यह देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज है।

Credit: TNN

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: सुनी​ता विलियम ने अंतरिक्ष में कौन सा पौधा उगाया, धरती के मुकाबले कितनी तेज है बढ़ता

ऐसी और स्टोरीज देखें