देश की पहली महिला टीचर, 9 की उम्र में शादी के बाद शुरू की पढ़ाई

Kuldeep Raghav

Jan 03, 2025

​पहली महिला शिक्षिका​

क्या आपको मालूम है कि देश की पहली महिला शिक्षिका कौन थीं। 03 जनवरी को उनकी जयंती है।

Credit: Instagram

​सावित्रीबाई फुले​

देश की पहली महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले थीं। उनका जन्म 3 जनवरी, 1831 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के नायगांव में हुआ था।

Credit: Instagram

​9 की उम्र में शादी​

सावित्रीबाई फुले की शादी मात्र 9 वर्ष की उम्र में कर दी गई। इनके पति का नाम ज्योतिराव फुले था।

Credit: Instagram

​पति ने दिया साथ​

जल्द शादी होने की वजह से वह स्कूल नहीं जा सकीं। शादी के बाद उनके पति ने उन्हें आगे पढ़ाई करवाई, और हर वित्तीय सहित हर संभव मदद की।

Credit: Instagram

You may also like

अकबर के अब्बू का क्या नाम था, तेज दिमाग ...
ईरान के लोग भारत को किस नाम से बुलाते है...

​कलम की सिपाही​

सावित्रीबाई फुले को कलम की सिपाही भी कहा जाता है, उन्होंने दहेज और महिला सशक्तिकरण के लिए सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लिखा और लड़ाई में हिस्सा लिया।

Credit: Instagram

​बनीं पहली शिक्षिका​

पढ़ाई पूरी करने के बाद खुद को टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए रजिस्टर किया और भारत की पहली ​महिला शिक्षिका बनीं।

Credit: Instagram

​सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका​

Savitribai Phule को सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका का नाम दिया। 10 मार्च, 1897 को ब्यूबोनिक प्लेग से लड़ते हुए निधन हो गया।

Credit: Instagram

​शुरू किया लड़कियों के लिए स्कूल ​

1848 में उन्होंने पति के साथ मिलकर भिडे वाडा में लड़कियों के लिए भारत का पहला स्कूल शुरू किया।

Credit: Instagram

​किया गया सम्मानित ​

1852 में ब्रिटिश सरकार ने फुले परिवार को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया।

Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: अकबर के अब्बू का क्या नाम था, तेज दिमाग वाले ही दे पाएंगे जवाब

ऐसी और स्टोरीज देखें