Apr 30, 2025
वैभव सूर्यवंशी के बारे में अब तक सभी जान चुके होंगे, ये आईपीएल के अब तक के इतिहास के सबसे कम उम्र के प्लेयर हैं।
Credit: TNN
मात्र 14 साल की उम्र में इन्हें इंडियन प्रीमियर लीग में शामिल कर लिया गया, ये राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की तरफ से खेल रहे हैं।
Credit: TNN
पहले तो सभी को लगा कि एक बच्चा दुनिया के फास्ट बॉलरों के सामने क्या ही कर पाएगा? लेकिन अपने तीसरे मैच में ही 35 गेंदों पर शतक जमाकर सबको चौंका कर रख दिया।
Credit: TNN
गुजरात टाइटन्स (जीटी) के खिलाफ खेले गए इस मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र के शतकवीर बन गए हैं।
Credit: TNN
आईपीएल में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक का नाम इससे पहले यूसुफ पठान के नाम था, जिन्होंने 37 गेंदों में शतक लगाया था।
Credit: TNN
वहीं देश के व बाहर के सभी खिलाड़ियों का मिलाकर बात करें, तो अब तक सबसे तेज शतक क्रिस गेल (30 गेंद) के बल्ले से निकला है।
Credit: TNN
कभी सोचा है इतनी कम उम्र में इतने प्रतिभाशाली वैभव सूर्यवंशी अभी किस क्लास में पढ़ रहे होंगे? चलिए जानते हैं
Credit: TNN
वैभव सूर्यवंशी के पिता ने एक मीडिया हाउस को बताया कि उनका बेटा बिहार के ताजपुर में मौजूद डॉ. मुक्तेश्वर सिन्हा मॉडेस्टी स्कूल में पढ़ रहा है।
Credit: TNN
वैभव सूर्यवंशी अभी 8वीं कक्षा के छात्र हैं, और वे नियमित रूप से ट्यूशन भी लेते हैं। हालांकि उनका ज्यादा फोकस क्रिकेट की ओर है।
Credit: TNN
वैभव सूर्यवंशी के पिता ने माना कि पढ़ाई और क्रिकेट दोनों चीजें मैनेज करना मुश्किल हो सकता है, यदि वे अपने बच्चे से यह कहें कि पढ़ाई में 95% लाना है तो दोनों यह मुश्किल भरा हो सकता है। इसलिए पढ़ाई को लेकर कोई दबाव नहीं है।
Credit: TNN
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स