1990 बैच के IAS, IIT कानपुर से ग्रेजुएट, जानें कितने पढ़े लिखे हैं आरबीआई के नये गवर्नर
Aditya Singh
आरबीआई के नये गवर्नर
राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी संजय मल्होत्रा को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है।
Credit: Twitter
तीन साल के लिए नियुक्त
संजय मल्होत्रा 11 दिसंबर को आरबीआई गवर्नर का पद संभालेंगे। इनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है।
Credit: Twitter
सचिव के पद पर कार्यरत
बता दें फिलहाल वह भारतीय वित्त मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग सचिव के पद पर कार्यरत थे।
Credit: Twitter
कितने पढ़े लिखे हैं संजय मल्होत्रा
इस बीच लोग उनके एजुकेशन क्वालिफिकेशन को लेकर सर्च कर रहे हैं। यहां आप जान सकते हैं कि आरबीआई के नये गवर्नर संजय मल्होत्रा कितने पढ़े लिखे हैं और कहां से पढ़ाई की है।
Credit: Twitter
You may also like
ऐसी कौन सी सब्जी है जिसमें मां का नाम आत...
क्या है Syria की राजधानी, जिनकी GK तेज ह...
1990 बैच के आईएस अधिकारी
संजय मल्होत्रा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उनकी गिनती देश के सबसे तेजतर्रार व पढ़े लिखे ऑफिसर्स में की जाती है। केंद्र में आने से पहले उन्होंने अपने गृह राज्य में तमाम विभागों में काम किया है।
Credit: Twitter
आईआईटी कानपुर से ग्रेजुएट
उन्होंने साल 1989 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग किया।
Credit: Twitter
अमेरिका के इस विश्वविद्यालय मास्टर डिग्री
इसके बाद अमेरिका के प्रिंसटन (Princeton University) विश्वविद्यालय से सार्वजनिक नीति में स्नातकोत्तर की उपाधि भी हासिल की।
Credit: Twitter
1990 बैच के आईएएस
वहीं 1990 में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा क्वालीफाई करने के बाद वह राजस्थान कैडर के आईएएस बन गए।
Credit: Twitter
कई विभागों में किया काम
संजय ने अपने 33 साल के लंबे करियर के दौरान पावर, फाइनेंस, टैक्सेशन, प्रौद्योगिरी और खनन समेत विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है। इसके अलावा फाइनेंस और पब्लिक पॉलिसी में उनका अहम योगदान रहा है।
Credit: Twitter
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स
Next: ऐसी कौन सी सब्जी है जिसमें मां का नाम आता है, आप भी नहीं जानते