Oct 15, 2025
देश के सबसे टॉप इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में से एक, IIT बॉम्बे होनहार व आर्थिक रूप से कमजोर स्टूडेंट्स की सहायता के लिए दो स्कॉलरशिप स्कीम चला रहा है।
Credit: canva
Credit: canva
पहली स्कीम का नाम है — मेरिट कम मींस (Merit-cum-Means - MCM), ये उन छात्रों के लिए है जो पढ़ाई में अच्छे हैं और जिन्हें पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद की जरूरत है।
Credit: canva
यह IIT बॉम्बे में लगभग 25% अंडरग्रेजुएट छात्रों को मिलती है। छात्रों की पूरी ट्यूशन फीस माफ कर दी जाती है।
Credit: canva
आय के आधार पर हर साल 20,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप मिलती है।
Credit: canva
छात्राओं को हर साल अतिरिक्त 10,000 रुपये की मेरिट स्कॉलरशिप भी मिलती है। छात्र को पढ़ाई में अपना प्रदर्शन (SPI/CPI) 6.0 से ऊपर बनाए रखना होता है और उनके माता-पिता की सालाना आय एक निश्चित सीमा से कम होनी चाहिए।
Credit: canva
दूसरी स्कीम है SC/ ST छात्रों के लिए 'मुफ्त मेस सुविधा' जिसके जरिए छात्रों को खाने के बेसिक खर्च से पूरी छूट मिलती है।
Credit: canva
इस स्कॉलरशिप में स्टूडेंट्स की ट्यूशन फीस और हॉस्टल का किराया भी माफ होता है। उन्हें हर महीने 500 रुपये का पॉकेट अलाउंस भी मिलता है।
Credit: canva
ध्यान रहे, जो स्टूडेंट ये इंस्टीट्यूट की स्कॉलरशिप लेते हैं, वे केंद्र सरकार या किसी निजी संस्था से कोई दूसरी स्कॉलरशिप नहीं ले सकते हैं।
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स