Sep 27, 2025
अकसर स्कली पढ़ाई खत्म कर छात्रों के मन में यही सवाल उठता है कि अब किस कॉलेज में दाखिला लें।
Credit: iStock
जॉब प्लेसमेंट, फीस स्ट्रक्चर और टॉप फैकल्टीज का दावा करने वाले कॉलेजों की कोई कमी नहीं है। ऐसे में एक सही संस्थान का चुनाव करना अपने आप में छात्रों के लिए बेहद मुश्किल हो जाता है।
Credit: iStock
खासतौर पर अगर बात इंजीनियरिंग की हो रही हो। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा इंजीनियरिंग कॉलेज बताएंगे, जहां से पढ़ने के बाद छात्रों को शानदार प्लेसमेंट मिलती है।
Credit: iStock
हम बात कर रहे हैं आईआईआईटी भागलपुर की, जो कि बिहार में है। इस संस्थान का प्लेसमेंट रेट 95 परसेंट से भी ज्यादा का रहा है। बिहार के इस कॉलेज से पढ़ने के बाद छात्र अच्छी खासी नौकरियां कर रहे हैं।
Credit: iStock
इस संस्थान का सबसे हाई पैकेज 83 लाख रुपये तक का रहा है। जो कि बेहद शानदार है। जबकि सबसे कम पैकेज यहां पर 12 लाख रुपये का रहा है।
Credit: iStock
यहां पर छात्रों को ज्यादातर 30 लाख के आसपास ही पैकेज मिलते हैं। बीते कुछ समय में यहां का प्लेसमेंट रेट काफी शानदार तरीके से बढ़ा है।
Credit: iStock
यहां पढ़ाई का काफी शानदार माहौल है। सबसे अच्छी बात ये है कि यहां पर छात्र एक दूसरे की काफी मदद करते हैं।
Credit: iStock
यहां जिन छात्रों को अच्छी प्लेसमेंट मिलती है, वे बाकी छात्रों की मदद करते हैं कि किस तरह अच्छी प्लेसमेंट पाई जा सकती है और वे भविष्य में अच्छी कंपनियों के साथ काम करने के लिए क्या कर सकते हैं।
Credit: iStock
यहां के फैकल्टी भी काफी सहयोग देते हैं। बच्चों के लिए फैकल्टी अलग से क्लास और सेमिनार आयोजित करते हैं। इससे बच्चों को आगे बढ़ने में काफी मदद मिलती है।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स