बाड़मेर की कलेक्टर बनीं IAS टीना डाबी, जानें UPSC में कितने थे नंबर

Kuldeep Raghav

Sep 06, 2024

​कलेक्टर बनीं टीना डाबी​

राजस्थान सरकार ने आईएएस अधिकारी टीना डाबी को बाड़मेर जिले का कलेक्टर बनाया है।

Credit: Instagram

​2015 की टॉपर ​

क्या आप जानते हैं कि टीना डाबी ने 2015 की सिविल सेवा परीक्षा में टॉप किया था। जानें उनके यूपीएससी में कितने मार्क्स आए थे।

Credit: Instagram

​स्कूली शिक्षा​

उन्होंने दिल्ली के जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की। टीना ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। उन्होंने राजनीति विज्ञान और इतिहास में पूरे नंबर हासिल किए थे

Credit: Instagram

​डीयू से ग्रेजुएशन​

न्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। ग्रेजुएशन के बाद, उन्होंने खुद को UPSC परीक्षा की तैयारी में लगा दिया और 2015 में परीक्षा पास कर ली।

Credit: Instagram

You may also like

कैसे बनते हैं प्राइवेट जेट में एयर होस्ट...
BCom के साथ इन परीक्षाओं की करें तैयारी,...

​यूपीएससी में मिले नंबर​

टीना को यूपीएससी एग्जाम में 52.49 प्रतिशत अंक मिले थे। निबंध लेखन में उन्हें 250 में से एक 145 अंक, जीएस फर्स्ट में 119, जीएस सेकंड में 84, जीएस थर्ड और फोर्थ में 111 व 110 मार्क्स मिले थे।

Credit: Instagram

​इंटरव्यू में 195 नंबर​

उन्हें पोलिटिकल साइंस फर्स्ट में 128 व सेकंड में 171 अंक हासिल हुए थे। इंटरव्यू में उन्हें 275 में से 195 नंबर मिले थे।


Credit: Instagram

​मेधावी छात्रा​



​भोपाल में पैदा हुईं टीना डाबी बचपन से ही मेधावी रही थीं। आईएएस बनने के बाद उन्हें राजस्थान कैडर मिला।


Credit: Instagram

​जैसलमेर की कलेक्टर रहीं​

इससे पहले टीना डाबी जैसलमेर जिला कलेक्टर के पद रह चुकी हैं।

Credit: Instagram

​पति भी बनाए गए कलेक्टर ​

टीना डाबी के पति प्रदीप गवांडे को जालोर जिले की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें भी जालोर का कलेक्टर बनाया गया है।

Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: कैसे बनते हैं प्राइवेट जेट में एयर होस्टेस, जानें कितनी मिलती है सैलरी

ऐसी और स्टोरीज देखें