'ऑपरेशन भेड़िया' चलाकर चर्चा में आई थी ये DM, सरकारी स्कूल टीचर से ऐसे बनी IAS

Kuldeep Raghav

Jul 30, 2025

​आईएएस मोनिका रानी का तबादला ​

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में 23 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जिसमें आईएएस मोनिका रानी को विशेष सचिव बेसिक शिक्षा बनाया है।

Credit: Instagram

​ऑपरेशन भेड़िया की चर्चा ​

मोनिका रानी बीते साल तक चर्चा में आई थीं जब बहराइच में 'ऑपरेशन भेड़िया' चलाया जा रहा था।

Credit: Instagram

​मोनिका के नेतृत्व में अभियान ​

बहराइच में भेड़ियों के हमलों में 8 लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए थे। मोनिका रानी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया था।

Credit: Instagram

​यूपीएससी में 70वीं रैंक​

मोनिका रानी उस समय बहराइच जिले की जिलाधिकारी थीं। मोनिका रानी 2010 की IAS अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 70वींरैंक हासिल कर यह मुकाम पाया था।

Credit: Instagram

You may also like

शूटिंग में गोल्ड मेडलिस्ट हैं नोएडा की न...
रट लें अंग्रेजी के ये 7 शब्द, बोलते ही ल...

​हरियाणा से ताल्लुक ​

1982 में जन्मी मोनिका रानी मूल रूप से हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली हैं। उन्होंने बीकॉम और इकोनॉमिक्स में एमए किया है।

Credit: Instagram

​2005 में शादी ​

साल 2005 में उनकी शादी हो गई। वह एक बच्चे की मां बनीं। इसके बाद मोनिका को दिल्ली के बिजवासन में एक सरकारी स्कूल में टीचर की जॉब लग गई।

Credit: Instagram

​बच्चे के जन्म के बाद तैयारी ​

जब उनका बच्चा 8 महीने का था, उसके बाद वह यूपीएससी की तैयारी में जुटीं। साल 2010 में उन्होंने 70वीं रैंक हासिल की।

Credit: Instagram

​सख्त अफसर की छवि ​

मोनिका ने भूमाफियाओं और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कई बार सख्त एक्शन लिए हैं।

Credit: Instagram

​किस पद पर नियुक्ति​

IAS मोनिका रानी को बेसिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव एवं अपर महानिदेशक स्कूल शिक्षा बनाया गया है।

Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: शूटिंग में गोल्ड मेडलिस्ट हैं नोएडा की नई DM, पति भी हैं IAS ऑफिसर

ऐसी और स्टोरीज देखें