10वीं में 44% नंबर लाने वाला बना IAS, इंटरनेट पर मार्कशीट हुई वायरल

कुलदीप राघव

Jun 02, 2023

​प्रेरक व्यक्तित्व​

बोर्ड रिजल्ट का सीजन है और ऐसे में 10वीं और 12वीं में कम नंबर लाने वाले छात्र निराश हो जाते हैं। इन छात्रों के लिए आईएएस अवनीश शरण प्रेरणा हैं।

Credit: Instagram

​छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस​

अवनीश शरण छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी हैं और सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं।

Credit: Instagram

​पाई थीं 77वीं रैंक​

अवनीश शरण ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में प्रथम प्रयास में साक्षात्कार तक पहुंचे और दूसरे प्रयास में AIR 77 रैंक हासिल की।

Credit: Instagram

​दसवीं में थर्ड डिवीजन​

अवनीश स्कूल में काफी साधारण से छात्र थे। 10वीं बोर्ड परीक्षा में वह थर्ड डिवीजन पास हुए थे। उन्हें 10वीं में 44.7 प्रतिशत अंक मिले थे।

Credit: Instagram

You may also like

शाहरुख खान से लेकर अनुष्का और परिणीति तक...
जानें कितना गहरा है हिंद महासागर, भारत म...

​12वीं में 65 प्रतिशत नंबर​

अवनीश शरण को 12वीं में 65 प्रतिशत अंक मिले थे। इतना ही नहीं उन्हें ग्रेजुएशन में 60 प्रतिशत अंक मिले थे।

Credit: Instagram

​CDS और CPF में हुए फेल​

आईएएस अवनीश शरण ने खुद बताया कि वह CDS और CPF में वह फेल हो चुके हैं।

Credit: Instagram

​राज्य लोक सेवा परीक्षा में 10बार फेल​

अवनीश ने बताया कि वह राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 10 से ज्यादा बार फेल हो चुके हैं!

Credit: Instagram

​देखें मार्कशीट​

अवनीश शरण ने ट्विटर पर खुद अपनी मार्कशीट शेयर की थी और बताया कि जीवन में फेल होने से निराश नहीं होना चाहिए।

Credit: Instagram

​अवनीश ने दिया ये मंत्र ​

अवनीश शरण ने अपने मार्क्स से यह बताने की कोशिश की है कि कक्षा में मेरिट पाने या बेहतर पर्सेंटेज स्कोर करने मात्र से आप सफल नहीं होते।

Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: शाहरुख खान से लेकर अनुष्का और परिणीति तक, जानें 12वीं में कितने थे इन सितारों के मार्क्स

ऐसी और स्टोरीज देखें