पिता चलाते हैं कपड़े की दुकान और बेटी बनी IAS, 23 की उम्र में क्रैक किया UPSC

Kuldeep Raghav

Aug 09, 2024

​कैसे बनते हैं आईएएस​

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा पास कर आईएएस बनते हैं।

Credit: Instagram

देश की पहली महिला IAS

​देश की सबसे कठिन परीक्षा​

इस परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षा माना जाता है। यही वजह है कि इसे पास करने वाले युवा सभी के लिए प्रेरणा बन जाते हैं।

Credit: Instagram

​अदिति बनीं आईएएस ​

बरेली के चौपुला रोड स्थित बिहारीपुर की रहने वाली अदिति वार्ष्णेय ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में 57वीं रैंक हासिल कर इतिहास रचा है।

Credit: Instagram

​पिता की कपड़े की दुकान ​

उनके पिता दिनेश वार्ष्णेय की बिहारीपुर में कपड़े की दुकान चलाते हैं। अदिति ने बताया कि मां आईएएस बनना चाहती थीं। उन्हीं के सपने को साकार करने के लिए तैयारी शुरू की थी।

Credit: Instagram

You may also like

भगवान शिव के गले में लिपटे नाग का क्या न...
दुनिया का इकलौता देश जिसकी तीन राजधानी ह...

​स्कूली शिक्षा​

तीन भाई बहन में वे सबसे बड़ी हैं। हाईस्कूल और इंटर तक की पढ़ाई विशप कोनराड स्कूल से की थी।

Credit: Instagram

​हायर एजुकेशन ​

इसके बाद उन्होंने दिल्ली के जीसस एंड मैरी कॉलेज से बीए ऑनर्स की डिग्री हासिल करने के बाद परास्नातक की पढ़ाई के लिए कॉलेज में प्रवेश लिया। उसे बीच में ही छोड़कर यूपीएससी की तैयारी शुरू की।

Credit: Instagram

​कोचिंग ली या नहीं​

अदिति वार्ष्णेय ने बताया कि उन्होंने स्नातक के दौरान ही कुछ दिन तक दिल्ली की एक कोचिंग से गाइडेंस ली। हालांकि, कुछ दिन बाद ही कोचिंग छोड़कर सेल्फ स्टडी शुरू की।

Credit: Instagram

​किस विषय से पास की परीक्षा​

अदिति ने यूपीएससी की परीक्षा समाजशास्त्र विषय से दी। महज 23 वर्ष की उम्र में ही आईएएस बनने का सपना पूरा होने जा रहा है।

Credit: Instagram

​खानदान की पहली सरकारी नौकरी​

उनके खानदान में पहली बार किसी को सरकारी नौकरी मिलेगी और वह भी आईएएस की।

Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: भगवान शिव के गले में लिपटे नाग का क्या नाम है, बताने वाला पक्का सनातनी

ऐसी और स्टोरीज देखें