Jul 04, 2025
आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी बोलने से वैश्विक करियर, सहज व्यावसायिक बातचीत और समृद्ध सामाजिक अनुभव के द्वार खुलते हैं।
Credit: canva
चाहे आप किसी MNC में नौकरी करना चाहते हों या बस अधिक प्रभावी ढंग से संवाद करना चाहते हों, यहां बताएं गए टिप्स आपके इंग्लिश कम्युनिकेशन को बेहतर कर सकते हैं
Credit: canva
इंग्लिश बोलने के लिए जैसे अंग्रेजी के शब्द पता होने चाहिए, वैसे ही बेसिक ग्रामर भी पता होनी चाहिए। ये आपके आत्मविश्वास को बढ़ाती है।
Credit: canva
प्रेजेंट टेंस, पास्ट टेंस और फ्यूचर टेंस का पता करें, इसके अलाव सिंपल सेटेंस क्या होता है, इनके बारे में भी जानें।
Credit: canva
अंग्रेजी बोलना चाहते हैं, लेकिन अजीब लगता है? आखिर कब तक इस तरह सोचेंगे...बोलना है तो हिचकिचाहट दूर करनी होगी। अजीब महसूस न करें।
Credit: canva
आत्मविश्वास चाहिए तो शीशे के सामने रोजाना खुद से केवल अंग्रेजी में बोलने की कोशिश करें। एक दिन आप दूसरों से भी फ्लो में बोलना सीख जाएंगे।
Credit: canva
दिन में जो कुछ भी किया हो, जो करने वाले हों, ये सब तेज आवाज में खुद से बोलें। सामान्य चर्चा करें, और गलतियों को पकड़ने की कोशिश करें।
Credit: canva
अंग्रेजी में किताबें, समाचार लेख या ब्लॉग पढ़ने की शुरुआत करें, अपनी शब्दावली में अंग्रेजी के शब्द नियमित रूप से बढ़ाएं।
Credit: canva
जैसे जिम या व्यायाम नियमित किया जाता है, उसी तरह आपको पॉडकास्ट, ऑडियोबुक या समाचार प्रसारण रोजाना सुनने की आदत डालनी होगी। सुनेंगे तो बोलना का तरीका सीख जाएंगे।
Credit: canva
दोस्तों या परिवार में जितना आता है उतना बोलने की कोशिश करें, खबरें केवल अंग्रेजी में पढ़ें, टीवी या फिल्म केवल अंग्रेजी में देखें। रोजाना नए शब्द सीखने का टारगेट लें, और लगातार अभ्यास करें।
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स