Jan 14, 2025
कई कंपनी में रिज्यूमे भेजने के बावजूद भी अगर आपको कहीं से जवाब नहीं मिल रहा तो एक बार अपना रिज्यूमे पलट कर जरूर देख लें।
Credit: Canva
कई बार रिज्यूमे में छोटी छोटी गलतियों की वजह से भी रिजेक्शन का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यहां हम आपको रिज्यूमे बनाने का सही तरीका बताएंगे।
तीन से चार पेज का लंबा रिज्यूमे बनाने की जगह इसे छोटा और अच्छा बनाएं। कम शब्दो में भी जरूरी जानकारी दे सकते हैं।
रिज्यूमे में आप अपनी हॉबी और स्किल के बारे में भी लिख सकते हैं। ध्यान रहे कि इसमें वर्तनी की गलती और झूठी जानकारी बिल्कुल न हो।
रिज्यूमे हमेशा टू द पॉइंट होना चाहिए। सभी डिटेल को अलग-अलग सेक्शन में बांट दे। इससे सामने वाले को भी पढ़ने व समझने में आसानी होगी।
रिज्यूमे में अपनी पर्सनल डिटेल जैसे नाम, पता जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और मेल आईडी जरूर लिखें। जिससे एंप्लॉयर आपसे आसानी से संपर्क कर सके।
रिज्यूमे में अपनी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन भी जरूर लिखें। इसमें कॉलेज, डिग्री और मार्क्स की डिटेल शामिल कर सकते हैं।
आप जिस जॉब के लिए अप्लाई कर रहे हों उसी हिसाब से आपका रिज्यूमे भी होना चाहिए। अगर उस फील्ड में एक्सपीरिएंस हो तो उसे लिखना न भूलें।
अगर आपने कहीं इंटर्नशिप की है या किसी भी तरह का अवार्ड मिला हो तो उसे रिज्यूमे में शामिल करना न भूलें।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स