Oct 19, 2025
दीवाली पर मौज मस्ती तो ठीक है, लेकिन एक होनहार छात्र समय को बहुमूल्य समझता है, और वो कभी इसे बेकार नहीं जाने देता है।
Credit: canva
जितनी खुशी से आप त्योहार का आनंद लेंगे, उतनी ही दृढ़ता से पढ़ाई के लिए भी लगने की जरूरत होगी।
Credit: canva
बोर्ड परीक्षा में ज्यादा समय नहीं है, टॉप के नंबर लाने के लिए अभी से आपको स्मार्ट मेहनत करने की जरूरत है। ऐसे में हम यहां कुछ तरीके बता रहे हैं, जो आपके काम आ सकते हैं।
Credit: canva
कुछेक छात्रों को पढ़ाई बोर कर सकती है, ऐसे में एक निश्चित समय के बाद शॉर्ट ब्रेक लें। आइडल तौर पर 25 मिनट पढ़ाई में 5 मिनट ब्रेक होना चाहिए।
Credit: canva
पढ़ाई के चक्कर में नींद का ध्यान न रखना गलत हो सकता है, ऐसे में दिमाग को तरोताजा रखने के लिए पूरी नींद ले, आइडल तौर पर 7 से 8 घंटे की नींद लें।
Credit: canva
अगर आप चाहते हैं याद किया हुआ या पढ़ा हुआ याद रहे, तो बिना देखें पढ़ा हुआ रिकॉल करिये, इससे याददाश्त को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
Credit: canva
स्मार्ट छात्र खुद के नोट्स बनाते हैं, उसे पढ़ते हैं, इसके लिए वे रंगीन पेन, हाईलाइटर और फ्लोचार्ट्स का उपयोग कर सकते हैं।
Credit: canva
गलत पोश्चर में पढ़ने से आपको महसूस होगा कि ज्यादा लंबा पढ़ाई नहीं कर सकते हैं, ऐसे में सही, उचित पोश्चर में पढ़ाई करें, टेबल कुर्सी में पढ़ाई करें, ताकि आप कई घंटे तक पढ़ाई कर सकें।
Credit: canva
एक अच्छा विद्यार्थी अपने खानपान का भी ध्यान रखता है, इसलिए नाश्ते के साथ दिन व रात का खाना उचित समय पर खाएं, ताकि एनर्जी बनी रहे। इसके अलावा हाइड्रेटेड रहें, क्योंकि पानी की कमी से फोकस कम हो सकता है।
Credit: canva
बच्चे एक्सराइज या मेडिडेशन पर कम ध्यान देते हैं, जबकि ये बहुत काम की चीज है, इससे आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे, और आपको फोकस भी बढ़ेगा। आप चाहें तो हल्के-फुल्के व्यायाम से भी शुरुआत कर सकते हैं।
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स