कैसे होती है NSG और SPG कमांडो की ट्रेनिंग, जानें कितनी मिलती है सैलरी

Aditya Singh

Dec 24, 2024

​एनएसजी और एसपीजी कमांडो​

एनएसजी और एसपीजी कमांडो की गिनती स्पेशल फोर्सेज में की जाती है।

Credit: Istock

​प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात​

एसपीजी कमांडो देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। जबकि एनएसजी कमांडो वीआईपी और वीवीआईपी शख्सियतों को सुरक्षा प्रदान करते हैं। इन्हें देश की सबसे खतरनाक फोर्सेज की लिस्ट में शामिल किया जाता है।

Credit: Istock

​कैसे होती है एनएसजी और एसपीजी कमांडो की ट्रेनिंग​

ऐसे में क्या आप जानते हैं कि एनएसजी और एसपीजी की ट्रेनिंग कैसे होती हैं और इन्हें हर महीने कितने रुपये सैलरी मिलती है। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।

Credit: Istock

​NSG और SPG का फुलफॉर्म क्या होता है​

NSG का फुलफॉर्म नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (National Security Guard) होता है। जबकि SPG स्पेशल प्रोटेक्शन गार्ड (Special Protection Guard) होता है।

Credit: Istock

You may also like

पाकिस्तान में कुल कितनी यूनिवर्सिटी हैं,...
स्टूडेंट्स गांठ बांध लें सुपर 30 वाले आन...

​कैसे बनते हैं एनएसजी और एसपीजी कमांडो​

बता दें एनएसजी और एसपीजी के पदों पर डायरेक्ट भर्ती नहीं की जाती है। नेशनल सिक्योरिटी गार्ड यानी (NSG) के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स और राज्य पुलिस से डेप्यूटेशन से की जाती है। वहीं एसपीजी कमांडो का सेलेक्शन पुलिस सेवा, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल व बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारियों से की जाती है।

Credit: Istock

​कितने दिनों तक होती है ट्रेनिंग​

इसके बाद उम्मीदवारों को 90 दिन की कड़ी ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है। इसके अलावा यहां एडवांस ट्रेनिंग के लिए देश से बाहर भी भेजा जाता है।

Credit: Istock

​एनएसजी और एसपीजी की ट्रेनिंग में क्या होता है​

एनएसजी और एसपीजी कमांडो को ट्रेनिंग में हथियारों का उपयोग, बंदूक चलाना, ऑटोमेटिक गन चलाना, विस्फोटक की नॉलेज और शारीरिक शक्ति को बढ़ाना शामिल होता है।

Credit: Istock

​NSG और SPG कमांडो की सैलरी​

एनएसजी और एसपीजी के सैलरी की बात करें तो यहां रैंक वाइज अलग अलग सैलरी दी जाती है।

Credit: Istock

​मिलते हैं इतने रुपये​

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें एनएसजी के महानिदेशक को हर महीने 2 से 3 लाख रुपये मिलते हैं। वहीं अतिरिक्त महानिदेशक को 1.5 से 2 लाख रुपये मिलते हैं।


Credit: Istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: पाकिस्तान में कुल कितनी यूनिवर्सिटी हैं, जानें नंबर वन विश्वविद्यालय कौन सा है

ऐसी और स्टोरीज देखें