Dec 23, 2022
देश के लाखों युवा पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं। अगर आप भी पुलिस में डीजीपी के पद तक पहुंचना चाहते हैं तो यहां हम आपको इससे जुड़ी सारी जानकारी बताने जा रहे हैं।
Credit: iStock
डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस यानी डीजीपी बनने के लिए आपको सबसे पहले सिविल सर्विस एग्जाम क्लियर करना होगा।
Credit: iStock
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से हर साल भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के लिए सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
Credit: iStock
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के तहत प्री, मेन्स और इंटरव्यू होता है। इस परीक्षा में टॉप रैंक लाने वालों को हर साल ये सेवाएं दी जाती है।
Credit: iStock
आईपीएस बनने के बाद हैदराबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग होती है। इस दौरान आपको केंद्र सरकार द्वारा कैडर दिया जाता है।
Credit: iStock
कई साल तक बतौर एसपी, एसएसपी या दूसरे बड़े पद पर काम करने के बाद राज्य के किसी रेंज का आईजी बनाया जाता है। इस दौरान बीच में केंद्र में प्रतिनियुक्ति भी होती है।
Credit: iStock
आईपीएस की सेवा में 30 साल गुजारने के बाद डीजीपी बन सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आयु 60 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Credit: iStock
डीजीपी राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होता है। वह राज्य के गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को कानून व्यवस्था संबंधित रिपोर्ट देते हैं।
Credit: iStock
डीजीपी को प्रतिमाह 56 हजार से 2 लाख 25 हजार रुपए तक वेतन मिलता है।
Credit: iStock
Thanks For Reading!