एग्जाम में टॉप करने के लिए कितने घंटे पढ़ना चाहिए, फिजिक्स वाला ने बताया
Aditya Singh
एग्जाम के दौरान कितने घंटे पढ़ना चाहिए
अक्सर स्टूडेंट का सवाल रहता है कि एग्जाम के दौरान कितने घंटे पढ़ना चाहिए।
Credit: Twitter
अलख पांडे ने बताया
हाल ही में फिजिक्स वाला यानी अलख पांडे ने अपनी क्लास में जिक्र किया है कि क्लास में टॉप करने के लिए स्टूडेंट को कितने घंटे पढ़ना चाहिए।
Credit: Twitter
इतने घंटे पढ़ना जरूरी
उन्होंने कहा कि अगर आपको क्लास में टॉप करना है या फिर किसी भी प्रतियोगी परीक्षा को पास करना है तो 12 घंटे पढ़ने की आदत डाल लें।
Credit: Twitter
इतने घंटे पढ़ने का टाइम टेबल
फिजिक्स वाला ने कहा कि 12 घंटे पढ़ने के लिए अपने टाइम टेबल को चार भागों में विभाजित कर लें।
Credit: Twitter
कैसे बनाएं टाइम टेबल
उन्होंने कहा कि छात्र सुबह 8 बजे तक जॉगिंग व ब्रेकफास्ट करके तैयार हो जाएं। ऐसे में उनके पास सुबह 3 घंटे पढ़े का समय बचेगा। इसके बाद दूसरे स्लॉट में 30 मिनट के लंच ब्रेक और 30 मिनट के रेस्ट के बाद 12 से 3 तक पढ़ाई करें।
Credit: Twitter
चार स्लॉट में करें विभाजित
अब 1 घंटे का गैप लें फिर 4 बजे से शाम 7 बजे तक पढ़ाई करें। इसके बाद डिनर कर पढ़ने बैठ जाएं और 8 बजे से 11 बजे तक पढ़ें।
Credit: Twitter
रात दिन करें मेहनत
उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स जब तक आप खुद को घिसेंगे नहीं चमकेंगे नहीं।
Credit: Twitter
सोशल मीडिया पर चर्चा में
फिजिक्स वाला अक्सर सोशल मीडिया पर मोटिवेशनल बातों व क्लास की क्लिप को लेकर चर्चा में रहते हैं।
Credit: Twitter
फिजिक्स वाला का असली नाम
फिजिक्स वाला का असली नाम अलख पांडे है।
Credit: Twitter
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स
Next: इकलौता म्यूजिक सिस्टम, जिसे भारत में 30 सालों के लिए कर दिया गया था बैन