UP में अब 75 नहीं होंगे 76 जिले? जानें कौन सा शहर बना जनपद

Aditya Singh

Dec 02, 2024

​यूपी में 75 नहीं 76 जिले​

उत्तर प्रदेश में अब तक 75 जिले थे, लेकिन अब 76 जिले हो गए हैं

Credit: Istock

​राज्य सरकार का फैसला​

प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ को देखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है।

Credit: Istock

​किस शहर को बनाया गया जनपद​

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस जिले का क्या नाम है और किस शहर को जनपद घोषित किया गया है।

Credit: Istock

​क्या है जिले का नाम​

अगर आप भी नहीं जानते हैं कि यूपी का 76वां जिला कौन सा है तो यहां जान लीजिए।

Credit: Istock

You may also like

पढ़ते समय आते हैं फोन तो क्या करें, विका...
ट्रेन की पटरी के बीच में लिखे FM का मतलब...

​इस नाम से जाना जाएगा​

इस जिले को महाकुंभ मेला जनपद के नाम से जाना जाएगा।

Credit: Istock

​चार तहसील और इतने गांव​

यहां कुल चार तहसील सदर, सोरांव, फूलपुर व करछना और 67 गांव शामिल हैं। प्रयागराज के डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने यह आदेश जारी किया है।

Credit: Istock

​क्यों बनाया गया ये जिला​

आपको बता दें कि महाकुंभ के समय नये जनपद की घोषणा की जाती है, क्योंकि करोड़ो की संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं तो व्यवस्था का खास ध्यान रखना होता है। ऐसे में मेला अवधि के दौरान 76वां जनपद मान्य रहेगा।

Credit: Istock

​जारी हुआ आदेश​

जारी आदेश में कहा गया है कि मैं रविंन्द्र कुमार मांदड़ जिला मजिस्ट्रेट शासन के पत्र संख्या 3966/9-1-2024-408057 दिनांक 25 नवंबर 2024 में दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में उत्तर प्रदेश प्रयागराज मेला प्राधिकरण प्रयागराज अधिनियम 2017 की धारा 2(ध) के अंतर्गत प्रदत्त अधिकार का प्रयोग करते हुए एतद्द्वारा महाकुम्भ 2024 के आयोजन हेतु मेला जनपद घोषित किए जाने हेतु अधिसूचना जारी कर हा हूं।

Credit: Istock

​मेला अवधि के दौरान​

बता दें मेला अवधि के दौरान इस जिले कि लिए अलग से जिला मजिस्ट्रेट, उपजिला अधिकारी और तहसीलदार की नियुक्ति की जाती है।

Credit: Istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: पढ़ते समय आते हैं फोन तो क्या करें, विकास दिव्यकीर्ति ने बताया

ऐसी और स्टोरीज देखें