समुद्र की गहराई कितनी है? क्या है सबसे नीचे

Neelaksh Singh

Apr 16, 2025

​समुद्र की गहराई कितनी है?​

धरती पर अगर कुछ सबसे ज्यादा मात्रा में है, तो वो है समुद्र का पानी

Credit: canva

​विशाल समुद्र​

समुद्र कितना विशाल है ये तो आप जानते ही होंगे क्योंकि इस धरती पर जमीन से तीन गुना ज्यादा पानी है।

Credit: canva

​समुद्र में मिलता है नदियों का पानी​

बड़ी बड़ी नदियों का पानी भी समुद्र में जाकर मिल जाता है, ग्लेशियर पिघलकर समुद्र में मिल जाता है।

Credit: canva

​कितनी होगी समुद्र की गहराई​

लेकिन कभी इस बारे में सोचा है समुद्र की गहराई कितनी होगी, और सबसे नीचे क्या विशेष हो सकता है? आइये जानें

Credit: canva

You may also like

स्पेस स्टेशन बनाने में कितना खर्चा आता ह...
भारत का कौन सा शहर तीन राज्यों की राजधान...

​समुद्र की औसत गहराई​

oceanservice.noaa.gov के अनुसार, समुद्र की औसत गहराई 3,682 मीटर (12,080 फीट) है।

Credit: canva

​समुद्र का सबसे गहरा हिस्सा​

समुद्र का सबसे गहरा हिस्सा चैलेंजर डीप कहलाता है। एक साइट के अनुसार, यहां कुछ गिने चुने Tubeworms, Sea snails, Marine worms, Amphopods जैसे कुछ विशेष जीव रहते हैं।

Credit: canva

​कहां है समुद्र का सबसे गहरा हिस्सा​

समुद्र का सबसे गहरा हिस्सा यानी 'चैलेंजर डीप' पश्चिमी प्रशांत महासागर के नीचे मारियाना ट्रेंच के दक्षिणी छोर पर स्थित है।

Credit: canva

​समुद्र की गहराई​

'चैलेंजर डीप' अमेरिकी प्रादेशिक द्वीप गुआम से कई सौ किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में फैला हुआ है। चैलेंजर डीप लगभग 10,935 मीटर (35,876 फीट) गहरा है।

Credit: canva

​कैसे नाम पड़ा 'चैलेंजर डीप'​

इसका नाम एचएमएस चैलेंजर के नाम पर रखा गया है, जिसके चालक दल ने 1875 में पहली बार खाई की गहराई नापी थी। महासागर का तल चट्टान और तलछट से बना है।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: स्पेस स्टेशन बनाने में कितना खर्चा आता है, जानें कैसे लटका रहता है हवा में

ऐसी और स्टोरीज देखें