भारतीय गिद्धों के विलुप्त होने से हुई 5 लाख मौते, जानें क्या कहता है साइंस

Neelaksh Singh

Dec 21, 2025

​कम होती गिद्धों की संख्या​

एक समय था जब गिद्ध भारत में बहुतायत मात्रा में मौजूद थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। बहुत सी प्रजाति की तरह इनकी संख्या में भी तेजी से गिरावट आ रही है।

Credit: canva

​बीबीसी पर छपी रिपोर्ट​

बीबीसी डॉट कॉम पर छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, ये पक्षी मवेशियों के शवों की तलाश में गंदगी या कूड़े के ढेर के पर मंडराते थे।

Credit: canva

​दो दशक से कम हुए गिद्ध​

लेकिन दो ​दशक से भी ज्यादा समय पहले, बीमार गायों के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक दवा की वजह से भारत में गिद्ध मरने लगे।

Credit: canva

​1990 दशक में हुई थी घटना​

1990 के दशक के मध्य तक, 50 मिलियन गिद्धों की आबादी डाइक्लोफेनाक (diclofenac) के कारण लगभग खत्म होने को थी।

Credit: canva

You may also like

पटरी के दोनों तरफ अलग हैं रेलवे स्टेशन, ...
भारत के टॉप 5 बिजनेस स्कूल, एडमिशन मिला ...

​गैर-स्टेरायडल दर्द निवारक दवा​

ये दवा मवेशियों के लिए एक गैर-स्टेरायडल दर्द निवारक थी, लेकिन गिद्धों के लिए घातक व जानलेवा थी।

Credit: canva

​किडनी फेल से हुई मौतें​

इस दवा से उपचारित पशुओं के शवों को खाने वाले पक्षियों (गिद्धों) की किडनी फेल होने लगी और वे मरने लगे।

Credit: canva

​डाइक्लोफेनाक पर लगाया गया प्रतिबंध​

डाइक्लोफेनाक के पशु चिकित्सा उपयोग पर 2006 में प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बाद कुछ क्षेत्रों में गिद्धों की तेज से गिरती संख्या धीमी होती नजर आई।

Credit: canva

​India's Birds report​

लेकिन भारत की लेटेस्ट India's Birds report के अनुसार, कम से कम तीन प्रजातियों को 91-98% जान से हाथ धोना पड़ा।

Credit: canva

​अमेरिकन इकोनॉमिक एसोसिएशन जर्नल की रिपोर्ट​

अमेरिकन इकोनॉमिक एसोसिएशन जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि इन पक्षियों के विनाश की वजह से घातक बैक्टीरिया और संक्रमण बढ़ने लगे हैं, जिससे पिछले पांच वर्षों में लगभग पांच लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

Credit: canva

​बढ़ गए बैक्टीरिया वायरस​

बता दें जब कोई जानवर मरता है, तो उसकी बॉडी को गिद्ध खा जाते हैं, लेकिन गिद्ध लगभग खत्म होने की वजह से मरे हुए जानवरों की बॉडी डिकंपोज होती है, और उनसे भयंकर बैक्टीरिया वायरस निकलते हैं, जो चूहे कुत्ते या दूसरे जानवरों की वजह से एक स्थान से दूसरे स्थान तक फैल जाते हैं।

Credit: canva

​गिद्धों से नहीं बढ़ता संक्रमण​

चूंकि गिद्धों के पेट में विशेष तरह का एसिड होता है, इसलिए वे सड़े से सड़े जानवर को भी खाकर पचा लेते थे।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: पटरी के दोनों तरफ अलग हैं रेलवे स्टेशन, जानें क्या है नाम

ऐसी और स्टोरीज देखें