कैसे एक बित्ते भर का पक्षी गिरा सकता है भारी भरकम प्लेन, जानें साइंस

Neelaksh Singh

Jun 04, 2025

​बित्ते भर का पक्षी कैसे बन सकता है प्लेन क्रैश का कारण​

अगर आप करेंट अफेयर्स से अवेयर रहते हैं तो आपको पता होगा कि रांची जा रहे इंडिगो के विमान से एक पक्षी के टकरा गया, जिसके बाद उस प्लेन की आपातकालीन लैंडिंग हुई।

Credit: canva and Meta ai

​कहां हुई आपातकालीन लैंडिंग​

ये आपातकालीन लैंडिंग शहर के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर कराई गई, प्लेन के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा है।

Credit: canva and Meta ai

​जिज्ञासु लोग जरूर पढ़ें​

कई जिज्ञासु लोग जानना चाह रहे होंगे कि कैसे एक बित्ते भर के पक्षी ने लाखों टन भारी प्लेन को इतना नुकसान कैसे पहुंचाया, आखिर क्यों इमर्जेंसी लैंडिंग हुई और क्या प्लेन क्रैश भी हो सकता था? जानें सब कुछ

Credit: canva and Meta ai

​2 जून की घटना​

यह घटना सोमवार (2 जून) को दोपहर 1.14 बजे हुई, जब विमान करीब 3,000 से 4,000 फीट की ऊंचाई पर एक पक्षी से टकराया।

Credit: canva and Meta ai

You may also like

ऐसा राजा जो रामायण और महाभारत दोनों में ...
अमेरिका में पढ़ना चाहती थी बेल्जियम की र...

​एयरप्लेन से पक्षी कब टकरा सकता है?​

किसी एयरप्लेन का हवा में उड़ते पक्षी से टकराना आमतौर पर तब संभव है, जब एयरप्लेन जमीन के करीब हो। ये हादसा तब और भी गंभीर हो सकता है, जब पक्षी जेट इंजन में फंस जाए या इंजन के पंखे के ब्लेड से टकरा जाए।

Credit: canva and Meta ai

​इंजन फेल का जोखिम​

साइंस के अनुसार, ऐसी स्थिति में इंजन के पंखे के ब्लेड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो सकते हैं, और इससे इंजन फेल हो सकता है।

Credit: canva and Meta ai

​92 फीसदी घटनाओं में नहीं होता बड़ा नुकसान​

इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन (ICAO) के एक सर्वे के मुताबिक पक्षी टकराने की 92 फीसदी घटनाओं में कोई नुकसान नहीं होता है।

Credit: canva and Meta ai

​बर्ड स्ट्राइक​

इस स्थिति को बर्ड स्ट्राइक कहते हैं, इसमें इंजन की खराबी या विमान के कंट्रोल खोने की घटनाएं बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती हैं, जिससे प्लेन में बैठे सभी की जान जोखिम में पड़ सकती है।

Credit: canva and Meta ai

​कब होता है बड़ा नुकसान​

लेकिन जब पक्षी एयरप्लेन के इंजन या अन्य संवेदनशील हिस्सों से टकराते हैं, तो इससे काफी बड़ा नुकसान हो सकता है।

Credit: canva and Meta ai

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ऐसा राजा जो रामायण और महाभारत दोनों में था, पढ़ाकू भी नहीं बता पाएंगे नाम

ऐसी और स्टोरीज देखें