May 15, 2025
भिखारी वो होता है जो भीख मांगकर जीवन यापन करता है। ज्यादातर लोगों का इस ओर ध्यान नहीं है, लेकिन भारत में भीख मांगना एक व्यापक समस्या का रूप ले चुका है।
Credit: canva
कोई वास्तविक रूप से भिखारी है, तो किसी ने इसे धंधा बना रखा है, जिसमें लोगों से जबरन भीख मंगवाया जाता है। बहरहाल, हम आपको बताने जा रहे हैं देश का पहला भिखारी मुक्त शहर कौन सा है?
Credit: canva
इंदौर देश का पहला भिखारी मुक्त शहर बन गया है। हालांकि ये सब कुछ एक झटके में नहीं हुआ, प्रशासन द्वारा अभियान शुरू करने से एक साल पहले शहर की सड़कों पर करीब 5,000 भिखारी थे।
Credit: canva
अब ऐसे में एक सवाल आपके मन में होगा कि शहरभर के भिखारियों के साथ क्या हुआ? वो कहां गए, और क्या है नियम
Credit: canva
शहर में भिखारियों का डेटा लिया गया, उन्हें रोजगार दिलाने में मदद करने के लिए उनका पुनर्वास किया गया है।
Credit: canva
भीख मांगने वाले बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिलाया जा रहा है या दिलाया जाने की योजना है।
Credit: canva
बता दें, इंदौर उन 10 शहरों में शामिल है, जहां केंद्रीय मंत्रालय ने भीख मांगने की प्रथा को खत्म करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है।
Credit: canva
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधौलिया के अनुसार, फरवरी 2024 में भीख मांगने के खिलाफ अभियान शुरू किया गया था।
Credit: canva
शहर में करीब 5,000 भिखारी थे, जिनमें सैकड़ों बच्चे भी शामिल थे। पहले चरण में जागरूकता अभियान चलाया गया, फिर भिखारियों का पुनर्वास किया गया। बता दें, शहर में भिखारियों को पैसे देना या उनसे कुछ खरीदना प्रतिबंधित है।
Credit: canva
जाहिर है अभी ये मुहिम चलती रहेगी, लोगों को भी इस मुहिम में जोड़ने के लिए प्रशासन ने एक इनाम योजना शुरू की है जिसमें यदि कोई भिखारियों की जानकारी देता है, तो उसे 1,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। बता दें, बहुत लोगों ने ईनाम का लाभ उठाया।
Credit: Twitter
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स