May 19, 2025
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले या सामान्य ज्ञान व करेंट अफेयर्स पढ़ने वालों के लिए यह सवाल काफी अहम साबित हो सकता है।
Credit: canva
आपको बताना है देश की पहली नाइट लैंडिंग हवाई पट्टी यूपी के किस शहर में बनाई जा रही है।
Credit: canva
यूपी के सीएम योगी ने अप्रैल माह में मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाले यूपी के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया था।
Credit: canva
इस दौरान उन्होंने हरदोई और शाहजहांपुर को कनेक्ट करने वाले एक्सप्रेस-वे पर हो रही काम में देरी को लेकर अफसरों को फटकार लगाई।
Credit: canva
बता दें, शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे पर देश की पहली नाइट लैंडिंग हवाई पट्टी बन रही है।
Credit: canva
नाइट लैंडिंग हवाई पट्टी पर रात के वक्त भी लड़ाकू विमान उतर सकेंगे। सुरक्षा के लिए दोनों किनारों पर 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
Credit: canva
भारत के इस एक्सप्रेस वे की लंबाई 594 किलोमीटर होगी, ये 6 लेन होगा। ये मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज तक बनाया जा रहा है।
Credit: canva
यह यूपी के 12 जिलों- मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरेगा।
Credit: canva
अब उत्तर प्रदेश में तीन एक्सप्रेसवे हैं जिनमें लड़ाकू विमानों के लिए लैंडिंग की सुविधा है - लखनऊ-आगरा, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे।
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स