Nov 19, 2026
लंबे समय से चक्रवातों को नाम दिए जाते हैं। हाल ही में बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात (cyclone) को नाम अकवान रखा गया है।
Credit: Canva
आपने कभी सोचा की चक्रवात के नाम रखने की शुरुआत कब से हुई थी। जनरल नॉलेज बेहतर करने के लिए युवाओं को इस सवाल का जवाब मालूम होना चाहिए।
Credit: Canva
बता दें कि तूफानों को नाम देने की व्यवस्था की शुरुआत 20वीं सदी के मध्य में हुई थी।
Credit: Canva
उत्तर हिंद महासागर में औपचारिक तौर पर नामकरण की शुरुआत वर्ष 2000 से हुई थी। 2004 के बाद चक्रवात के नियमित तौर पर नाम रखे जाने लगे।
Credit: Canva
शुरुआत में चक्रवातों के नाम महिलाओं के नाम पर हुआ करते थे, फिर इसमें पुरुष नामों को जोड़ा गया।
Credit: Canva
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) क्षेत्रीय समितियों द्वारा चक्रवातों के नामकरण की सूची तैयार की जाती है। IMD, WMO और संयुक्त राष्ट्र के ESCAP पैनल के तहत क्षेत्रीय विशिष्ट मौसम विज्ञान केंद्र के रूप में कार्य करता है।
Credit: Canva
हिंद महासागर में बनने वाले चक्रवातों को नाम देने की जिम्मेदारी भारतीय मौसम विभाग की है। इस सूची में 13 सदस्य देशों के सुझाव शामिल होते हैं।
Credit: Canva
इसमें सबसे कमाल की बात यह है कि चक्रवातों को दिए गए नाम कभी दोहराए नहीं जाते हैं। इसलिए 13 सदस्यों देशों के आधार पर कुल 169 नामों की सूची बनाई गई है।
Credit: Canva
चक्रवात के नाम छोटे, आसानी से बोले जाने वाले और किसी व्यक्ति, धर्म, संस्कृति या राजनीतिक व्यक्तित्व के प्रति संवेदनशील या आपत्तिजनक नहीं होने चाहिए।
Credit: Canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स