May 18, 2025
By: Ankita Pandey
भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच आपने फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह का नाम जरूर सुना होगा।
Credit: Canva
पाकिस्तान ने बीते दिनों शिवांगी सिंह को पकड़ने का झूठा दावा किया था, जिसका अब खंडन हो चुका है।
Credit: Canva
बता दें कि शिवांगी सिंह का जन्म 15 मार्च 1995 को वाराणसी में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा वाराणसी में पूरी की।
Credit: Canva
शिवांगी ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। BHU में पढ़ाई के दौरान, वह नेशनल कैडेट कोर (NCC) की 7 यूपी एयर स्क्वाड्रन की सदस्य थीं।
Credit: Canva
उन्होंने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट पास कर 2016 में हैदराबाद स्थित एयर फोर्स अकादमी में प्रशिक्षण शुरू किया। फिर 2017 में भारतीय वायुसेना की दूसरी महिला फाइटर पायलट बैच में कमीशन प्राप्त किया।
Credit: Canva
शिवांगी ने मिग-21 बाइसन जैसे जेट विमानों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। 2020 में उन्हें राफेल फाइटर के लिए चयनित किया गया, जिससे वह भारत की पहली महिला राफेल पायलट बनीं।
Credit: Canva
2023 में उन्होंने फ्रांस में आयोजित 'एक्सरसाइज ओरियन' में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जो राफेल की पहली विदेशी तैनाती थी।
Credit: Canva
बता दें कि शिवांगी ने पूर्वी लद्दाख और वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में उच्च स्तरीय मिशनों में भाग लिया है।
Credit: Canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स