Ankita Pandey
Apr 20, 2025
किसी भी बच्चे की पढ़ाई की शुरुआत स्कूल से होती है। जहां कुछ बच्चे शुरुआत से तेज होते हैं तो कुछ बाकी की तुलना में पीछे रह जाते हैं।
Credit: Twitter
देश में ऐसे कई IAS व IPS अधिकारी हैं जो कि स्कूल में बेहद कमजोर थे लेकिन बाद में उन्होंने सफलता हासिल की है।
Credit: Twitter
गुजरात कैडर के IAS तुषार सुमेरा को 10वीं में सिर्फ पासिंग मार्क्स मिले थे। उनके हाईस्कूल में 100 में से अंग्रेजी में 35, गणित में 36 और विज्ञान में 38 नंबर आए थे।
Credit: Twitter
गुजरात कैडर की IAS डॉ. अंजू शर्मा पढ़ाई में होशियार थीं लेकिन परीक्षा के दबाव की वजह से वह दो बार फेल हुईं।
Credit: Twitter
IAS अवनीश शरण की मार्कशीट के अनुसार, उन्होंनें कक्षा 10 में 44% अंक, कक्षा 12 में 65% अंक और ग्रेजुएशन में 60% अंक प्राप्त किए थे।
Credit: Twitter
IPS मनोज शर्मा कक्षा 9वीं और 10वीं में थर्ड डिवीजन से पास हुए थे और 12वीं में फेल हो गए थे।
Credit: Twitter
IAS नितिन सांगवान को 12वीं में केमिस्ट्री के पेपर में महज 24 नंबर मिले थे। यह पासिंग मार्क्स से सिर्फ एक नंबर अधिक था।
Credit: Twitter
IPS आकाश कुल्हारी ने 10वीं केवल 57 फीसदी नंबरों के साथ पास की थी। जिसके बाद उन्हें स्कूल से ही निकाल दिया गया था।
Credit: Twitter
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स