Jul 10, 2025
दिल्ली और उसके आसपास के इलाके में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Credit: Pixabay/Instagram
भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर जिला था।
Credit: Pixabay/Instagram
दिल्ली से सटे पश्चिमी यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, हापुड़, मेरठ, शामली समेत आसपास के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Credit: Pixabay/Instagram
अब सवाल आता है कि भूकंप कैसे आता है और कब आता है।
Credit: Pixabay/Instagram
बता दें कि भूकंप धरती की सतह के अंदर अचानक ऊर्जा के निकलने की वजह से होता है। इस ऊर्जा के निकलने से भूकंपीय तरंगें उत्पन्न होती हैं और इन्हें S तरंगें कहते हैं।
Credit: Pixabay/Instagram
भूकंप तब आता है जब धरती के अंदर टेक्टोनिक प्लेटें हिलती हैं।
Credit: Pixabay/Instagram
जब दो प्लेटें आपस में टकराती हैं तो ज्यादा दबाव बनने पर ये प्लेटें अचानक खिसक जाती हैं और इससे धरती हिलने लगती है।
Credit: Pixabay/Instagram
भूकंप सिर्फ टेक्टोनिक प्लेटों के हिलने से ही नहीं बल्कि दूसरी भूगर्भीय घटनाओं से भी आ सकता है।
Credit: Pixabay/Instagram
सबसे तेज और खतरनाक भूकंप तब आते हैं जब एक प्लेट दूसरी के नीचे धंसने लगती है। यह प्रक्रिया सबडक्शन कहलाती है।
Credit: Pixabay/Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स