Aug 03, 2024
दृष्टि IAS कोचिंग के फाउंडर डॉ. विकास दिव्यकीर्ति किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं।
Credit: Instagram
उनके पढ़ाने का अंदाज भी दूसरे टीचर्स से काफी अलग और प्रभावशाली भी है।
लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आपके पसंदीदा टीचर विकास सर के फेवरेट टीचर कौन हैं?
डॉ विकास दिव्यकीर्ति ने हाल ही में ANI को दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि कॉलेज लाइफ के दौरान उन्होंने हिंदी लिटरेचर के टीचर रामेश्वर राय के बारे में खूब सुना था।
विकास सर ने कहा कि क्लास करने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं थी और बोरियत की वजह से नींद भी आ जाती थी।
हालांकि, उनके गुरु रामेश्वर राय ने पढ़ने में उनकी दिलचस्पी जगाई और इससे उनके डिबेट में भी सुधार हुआ।
विकास सर ने बताया कि वह इकलौते ऐसे टीचर हैं, जिनके साथ मैंने दो महीने पढ़ाई की होगी। उस दौरान उन्हें लगता था कि 12-14 घंटे पढ़ना कोई बड़ी बात नहीं है।
बता दें कि प्रोफेसर रामेश्वर राय फिलहाल दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज में पढ़ाते हैं और जल्द ही रिटायर होते वाले हैं।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स