क्लर्क की नौकरी करती थीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानें कहां तक की है पढ़ाई

कुलदीप राघव

Jun 20, 2023

​आज है जन्मदिन​

भारत गणराज्य की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 20 जून, 1958 को मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में हुआ।

Credit: Twitter

​द्रौपदी मुर्मू ने की क्लर्क की नौकरी​

आदिवासी समुदाय संथाल से संबंध रखने वाली द्रौपदी मुर्मू ने सिंचाई व उर्जा विभाग में जूनियर असिस्टेंट की नौकरी की।

Credit: Twitter

​बतौर शिक्षक सेवाएं दीं​

उसके बाद रायरंगपुर के श्री अरविंदो इंटिग्रल एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर में शिक्षक के रूप में सेवाएं दीं।

Credit: Twitter

​द्रौपदी मुर्मू ने किया है बीए​

गरीबी से जूझते हुए उन्होंने भुवनेश्वर के रमादेवी महिला कॉलेज से B.A. तक की पढ़ाई पूरी की।

Credit: Twitter

You may also like

​बेहद रोचक है आईपीएस Ravi Sinha की 'ऑपरे...
करनी है कानून की पढ़ाई, ये हैं देश की टॉ...

​कम उम्र में पति का निधन​

कम उम्र में ही पति श्याम चरण मुर्मू हमेशा के लिए साथ छोड़कर इस दुनिया से चले गए!

Credit: Twitter

​दो बेटे खो दिए​

उन्होंने अपने दोनों बेटों को भी हमेशा के लिए खो दिया। अब उनके परिवार में बेटी, नातिन और दामाद है।

Credit: Twitter

​ऐसे शुरू हुआ राजनीति का सफर​

द्रौपदी मुर्मू साल 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत के चुनाव जीत हासिल कर पार्षद चुनी गईं और नगर पंचायत की उपाध्यक्ष बनीं।

Credit: Twitter

​विधायक भी रहीं​

वार्ड काउंसलर के बाद द्रौपदी मुर्मू विधायक बनीं।

Credit: Twitter

​राज्य सरकार में रहीं मंत्री​

वह वाणिज्य और परिवहन विभाग और मत्स्य पालन के अलावा पशु संसाधन विभाग की मंत्री भी रहीं।

Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ​बेहद रोचक है आईपीएस Ravi Sinha की 'ऑपरेशन मैन' बनने की कहानी​

ऐसी और स्टोरीज देखें