Dec 27, 2024
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। बीती रात 92 वर्ष की आयु में AIIMS में उनका निधन हो गया है।
Credit: Instagram/visvabharati
साल 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंंह का जन्म साल 1932 में अविभाजित पंजाब में हुआ था।
Credit: Instagram/visvabharati
मनमोहन सिंह प्रख्यात अर्थशास्त्री थे। मनमोहन सिंह का रिज्यूमे देख आप दंग रह जाएंगे। उनके पास कई क्षेत्रा की डिग्री और मानद उपाधि थीं।
Credit: Instagram/visvabharati
डॉ. मनमोहन सिंह ने वर्ष 1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मैट्रिक की शिक्षा पूरी की। उन्होंने ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से 1957 में अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी से ऑनर्स की डिग्री हासिल की।
Credit: Instagram/visvabharati
1962 में उन्होंने ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के नूफिल्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में डी.फिल किया।
Credit: Instagram/visvabharati
डॉ. मनमोहन सिंह को कैंब्रिज एवं ऑक्सफ़ोर्ड सहित दर्जन भर विश्वविद्यालयों ने मानद उपाधियां प्रदान कीं।
Credit: Instagram/visvabharati
डॉ. मनमोहन सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में शिक्षक के रूप में कार्य किया। मनमोहन सिंह ने 1991 से 1996 तक भारत के वित्त मंत्री के रूप में काम किया।
Credit: Instagram/visvabharati
डॉ. मनमोहन सिंह 1991 से राज्य सभा के सदस्य रहे। वह 1998 से 2004 तक विपक्ष के नेता थे।
Credit: Instagram/visvabharati
डॉ. मनमोहन सिंह को भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण (1987), भारतीय विज्ञान कांग्रेस का जवाहरलाल नेहरू जन्म शताब्दी पुरस्कार (1995), वर्ष के वित्त मंत्री के लिए एशिया मनी अवार्ड (1993 और 1994), वर्ष के वित्त मंत्री के लिए यूरो मनी अवार्ड (1993), कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (1956) का एडम स्मिथ पुरस्कार, कैम्ब्रिज के सेंट जॉन्स कॉलेज में विशिष्ट प्रदर्शन के लिए राइट पुरस्कार (1955) से नवाजा गया।
Credit: Instagram/visvabharati
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स