चुनावी पिच पर क्लीन बोल्ड होने वाले अवध ओझा ने कहां तक की है पढ़ाई

Neelaksh Singh

Feb 08, 2025

​कितना पढ़े लिखे हैं अवध ओझा​

यूपीएससी या दूसरी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के बीच अवध ओझा सर बहुत प्रसिद्ध हैं, लेकिन उनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन कम लोग ही जानते होंगे।

Credit: TNN

​क्यों चर्चा में हैं अवध ओझा सर​

चलिए आज उनके चर्चा में रहने का कारण, थोड़ी बायोग्राफी और उनकी शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानते हैं। इनका राजनीतिक सफर शुरू होता है दिसंबर 2024 से, जब इन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) ज्वॉइन की।

Credit: TNN

​awadh अवध ओझा की हार​

वे दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर खड़े थे, लेकिन 8 फरवरी आए दिल्ली विधानसभा 2024 नतीजो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, उन्हें बीजेपी के रवि नेगी ने हराया।

Credit: TNN

​अवध ओझा का जन्म​

3 जुलाई 1984 को गोंडा, उत्तर प्रदेश में जन्मे अवध ओझा को सिविल सेवा कोचिंग क्षेत्र में सबसे प्रभावशाली शिक्षकों में से एक माना जाता है।

Credit: TNN

You may also like

​कितने पढ़े लिखे हैं प्रवेश वर्मा, दिल्ल...
B.Com BBA हुआ पुराना, अब ​इन डिग्रियों क...

​अवध ओझा एक प्रसिद्ध शिक्षक​

वे पढ़ाने के अपने अंदाज के लिए प्रसिद्ध हैं, बतौर सिविल सेवा कोच और प्रेरक वक्ता ऑनलाइन वीडियो बनाते हैं।

Credit: TNN

​awadh ojha अवध ओझा के पिता​

उनका जन्म एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ, पिता का नाम श्रीमाता प्रसाद ओझा था, जो कि पोस्टमास्टर थे।


Credit: TNN

​यूपीएससी में हुए फेल​

यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक पास करने के बाद मुख्य परीक्षा में विफल हो गए, यहां से उन्होंने अपना ध्यान भविष्य के उम्मीदवारों को कोचिंग देने पर लगाया, और इस तरह वे मोटिवेशनल स्पीकर और शिक्षक बन गए।

Credit: TNN

​अवध ओझा की स्कूलिंग​

ओझा सर ने उत्तर प्रदेश के गोंडा में फातिमा इंटर कॉलेज से 12वीं की। इसके बाद बिहार के पटना यूनिवर्सिटी से गणित में ग्रेजुएशन और फिर इसी सब्जेक्ट से पोस्टग्रेजुएशन भी किया।


Credit: TNN

​अवध ओझा का सपना​

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में शामिल होने की उनकी महत्वाकांक्षा ने उन्हें दिल्ली पहुंचाया। उन्हें कई बार असफलता का सामना करना पड़ा।

Credit: TNN

​टीचिंग में हुए सफल​

भले वे कई बार लड़खड़ाए, लेकिन खुद को संभाला और एक समय के बाद उन्होंने अपना ध्यान शिक्षण पर केंद्रित किया, ताकि हजारों छात्रों के जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला जा सके।

Credit: TNN

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ​कितने पढ़े लिखे हैं प्रवेश वर्मा, दिल्ली चुनाव में IITian अरविंद केजरीवाल को दी मात​

ऐसी और स्टोरीज देखें