Feb 26, 2026
बॉम्ब साइक्लोन क्या है? क्यों अमेरिका जैसा देश इससे घबरा रहा है। इंटरनेट पर लोग इसे कुदरत का बर्फीला राक्षस कर रहे हैं।
Credit: canva
अमेरिका इस समय कुदरत का कहर झेल रहा है। देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक विशाल शीतकालीन तूफान ने जनजीवन को लगभग ठप कर दिया है।
Credit: canva
मेयर ममदानी ने कहा, ‘पिछले एक दशक में न्यूयॉर्क सिटी ने इस स्तर का तूफान नहीं देखा है।
Credit: canva
ऐसी स्थिति में वहां बेघर और कमजोर वर्गों के लिए ‘वार्मिंग बसें’ तैनात की गईं।
Credit: canva
अमेरिका के पूर्वी तट के पास मंडरा रहा यह शक्तिशाली Bomb cyclone उपग्रह तस्वीरों में किसी हरिकेन जैसा दिखाई दे रहा है।
Credit: canva
अंतरिक्ष से देखने पर यह घने बादलों के विशाल सर्पिल आकार (स्पाइरल) के रूप में नजर आता है, जिसके केंद्र के पास ‘घूमती आंख’ जैसी संरचना दिखाई दे रही है।
Credit: canva
तकनीकी रूप से यह हरिकेन नहीं है, क्योंकि यह गर्म समुद्री जल से ऊर्जा नहीं लेता है। इसकी बजाय यह वायुमंडलीय तापमान के तीव्र अंतर से ताकत हासिल करता है।
Credit: canva
हालांकि बनावट और हवा की ताकत के लिहाज से विशेषज्ञ इसे ‘फंक्शनल तौर पर हरिकेन जैसा’ बता रहे हैं।
Credit: canva
तूफान के तट के पास में होने से न्यू जर्सी और आसपास के तटीय इलाकों में समुद्र काफी उग्र हो गया है।
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स