Nov 26, 2025
भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।
Credit: Instagram
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 19 नवंबर 2015 को 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने की घोषणा की थी।
Credit: Instagram
भारतीय संविधान को बनाने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन लगे। यह प्रक्रिया 9 दिसंबर 1946 को शुरू हुई और 26 नवंबर 1949 को समाप्त हुई, जब संविधान को अंतिम रूप दिया गया।
Credit: Instagram
29 अगस्त 1947 को संविधान सभा ने प्रारूप समिति के अध्यक्ष के तौर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का नाम सर्वसम्मति से पास कर दिया।
Credit: Instagram
क्या आप जानते हैं कि संविधान का मतलब क्या होता है। अगर नहीं तो ये जानना बेहद जरूरी है।
Credit: Instagram
यह सवाल अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछ लिया जाता है।
Credit: Instagram
बता दें कि संविधान एक देश या संस्था के नियमों का एक बुनियादी संग्रह है जो सरकार की संरचना, शक्तियों और कर्तव्यों के साथ-साथ नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों को भी निर्धारित करता है।
Credit: Instagram
विधान किसी देश के शासन के लिए मूलभूत नियम प्रदान करता है, जैसे कि सरकार के विभिन्न अंगों की शक्ति, उनके कार्य और नागरिकों के अधिकार।
Credit: Instagram
संविधान देश का सर्वोच्च कानून है और सरकार के सभी अंगों को बांधता है।
Credit: Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स