Apr 13, 2025
चीन की तकनीक किसी से छिपी नहीं है, वास्तव में दुनिया भर के देश चीन की टेक्नोलॉजी का लोहा मानते हैं, बता दें, चीन ने फिर कुछ ऐसा कर दिया है कि हर तरफ चीन की बात हो रही है।
Credit: tnn
अपनी निर्माण क्षमताओं से दुनिया को हैरान करने वाले चीन ने दुनिया को दंग कर देने वाला एक और कारनाम कर दिखाया। चीन ने दुनिया का सबसे ऊंचा पुल बनाकर तैयार कर दिया है।
Credit: tnn
दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का नाम हुआजियांग ग्रैंड कैन्यन ब्रिज (Huajiang Grand Canyon Bridge) है।
Credit: tnn
दुनिया के सबसे ऊंचे पुल को जून 2025 में लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
Credit: tnn
दुनिया का सबसे ऊंचे पुल दो मील लंबा है, दो पहाड़ों के बीच मौजूद गहरी घाटी को पार करने के लिए बनाए गए इस पुल की ऊंचाई एफिल टॉवर से दो गुनी है।
Credit: tnn
216 मिलियन पाउंड (2200 करोड़ रुपये) की यह परियोजना यात्रा के समय को एक घंटे से घटाकर केवल एक मिनट कर देगी।
Credit: tnn
2016 में, चीन का सबसे ऊंचा पुल बेइपानजियांग में बनाया गया था, जिसकी ऊंचाई 1,854 फीट थी, जबकि इस पुल की ऊंचाई 2050 फीट है।
Credit: tnn
बेइपन नदी के ऊपर बना यह ब्रिज इंजीनियरिंग का शानदार अजूबा है।
Credit: tnn
नदी तल से 625 मीटर ऊपर स्थित यह पुल अमेरिका के न्यू यॉर्क शहर में स्थित 'एम्पायर स्टेट बिल्डिंग' से लगभग 200 मीटर ऊंचा है।
Credit: tnn
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स