Apr 19, 2024
कंप्यूटर एप्लीकेशन से जुड़े क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो आपको बेस्ट कोर्स के बारे में पता होना जरूरी है।
Credit: istock
कंप्यूटर के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए बीटेक कंप्यूटर साइंस या बीसीए में कौन सा कोर्स बेस्ट हैं आगे की स्लाइड में समझ सकते हैं।
12वीं के बाद कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना चाहते हैं तो 4 साल का बीटेक सीएस कोर्स कर सकते हैं।
कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन करना चाहते हैं तो बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन यानी BCA Course कर सकते हैं।
BTech CS कोर्स 4 साल की अवधि का होता है। वहीं, बीसीए कोर्स तीन साल में कर सकते हैं।
जॉब मार्केट में BTech CSE और BCA दोनों कोर्स करने वालों की डिमांड काफी ज्यादा है। दोनों के बाद लाखों के पैकेज पर नौकरी मिल सकती है।
आईटी सेक्टर की बात करें तो बीटेक कंप्यूटर साइंस की योग्यता रखने वालों को प्राथमिकता दी जाती है। इसमें शुरुआती सैलरी 5 लाख सालाना हो सकती है।
BCA करने के बाद आईटी कंपनियों, बैंकिंग, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पा सकते हैं। इसमें कमाई तगड़ी होती है।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स