खत्म हुआ इंतजार! इस दिन से बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं

Aditya Singh

Nov 29, 2023

​बिहार बोर्ड​

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड हर बार की तरह इस बार भी सबसे पहले बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा।

Credit: Istock

​बिहार बोर्ड डेटशीट 2024​

बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो दिसंबर के पहले सप्ताह में बीएसईबी कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा की तारीख घोषित कर देगा। साथ ही एग्जाम का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Credit: Istock

​बीएसईबी 10वीं 12वीं की परीक्षा​

बीते वर्ष बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं फरवरी में आयोजित की गई थी।

Credit: Istock

​बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा​

बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 14 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित की गई थी।

Credit: Istock

You may also like

मटर टमाटर के अलावा और किस सब्जी के नाम म...
भारत की सबसे लंबी ट्रेन, 295 डिब्बे - खी...

​बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा​

जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक निर्धारित थी। उम्मीद है कि इस बार भी बोर्ड परीक्षा इसी के आसपास आयोजित की जाएगी।

Credit: Istock

​डाउनलोड करें डेटशीट​

एक बार बिहार बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की डेटशीट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपनी डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

Credit: Istock

​पासिंग मार्क्स ​

बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे।

Credit: Istock

​ऐसे छात्र माने जाएंगे फेल​

यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्रों को दूसरा मौका दिया जाएगा। वहीं यदि आपके दो से अधिक विषयों में 33 नंबर से कम अंक आते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे।

Credit: Istock

​कड़ाई के साथ परीक्षा​

इस बार भी बिहार बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं काफी कड़ाई के साथ आयोजित की जाएगी।

Credit: Istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: मटर टमाटर के अलावा और किस सब्जी के नाम में आता है टर

ऐसी और स्टोरीज देखें