Jan 13, 2025

​भारत रत्न से सम्मानित लोगों को कितना पैसा मिलता है?​

Ankita Pandey

​सबसे बड़ा नागरिक सम्मान​

भारत रत्न को देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। यह कला, साहित्य, विज्ञान और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है।

Credit: Twitter

​कितने लोगों को मिला सम्मान​

साल 1954 से लेकर दिसंबर 2024 तक कुल 53 लोगों को उनके विशेष योगदान के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।

Credit: Twitter

​लोगों के मन में सवाल​

ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल आना लाजमी है कि भारत रत्न से सम्मानित लोगों को कितने पैसे और क्या सुविधाएं मिलती हैं?

Credit: Twitter

​प्रमाण पत्र और पदक​

भारत रत्न पाने वाले लोगों को राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित एक प्रमाण पत्र और एक पदक दिया जाता है।

Credit: Twitter

You may also like

कौन सा फल है जिसमें छिलका और बीज दोनों न...
परीक्षा पे चर्चा में टूटा रिकॉर्ड, करोड़...

​नहीं मिलती नकद राशि​

भारत रत्न से सम्मानित लोगों को कोई नकद राशि नहीं मिलती है। हालांकि, उन्हें कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं।

Credit: Twitter

​वारंट ऑफ प्रेसिडेंस​

भारत रत्न पाने वालों को वारंट ऑफ प्रेसिडेंस में जगह मिलती है। यह एक तरह का प्रोटोकॉल है, जिसके तहत संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद उन्हें जगह मिलती है।

Credit: Twitter

​आयकर न भरने की छूट​


भारत रत्न पाने वालों को आयकर न भरने की छूट भी दी जाती है। साथ ही वह संसद की बैठकों और सत्र में भाग ले सकते हैं।

Credit: Twitter

​खास अतिथि​

स्वतंत्रता औप गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में उन्हें खास अतिथि के तौर पर बुलाया जाता है।

Credit: Twitter

​निशुल्क यात्रा की सुविधा​

इसके अलावा उन्हें जीवन भर हवाई जहाज, ट्रेन और बस में निशुल्क यात्रा करने की सुविधा मिलती है।

Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: कौन सा फल है जिसमें छिलका और बीज दोनों नहीं होता, नहीं जानते होंगे आप

ऐसी और स्टोरीज देखें