Aug 16, 2024

स्टूडेंट्स घोलकर पी जाएं अटल बिहारी वाजपेयी के ये कोट्स, चमक जाएगी किस्मत

Aditya Singh

​​अटल बिहारी वाजपेयी​

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज पुण्यतिथि है।

Credit: Twitter

​छात्रों के लिए अटल बिहारी वाजपेयी के कोट्स​

ऐसे में यहां हम स्टूडेंट्स के लिए अटल बिहारी वाजपेयी के कुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं। जो छात्रों को सफलता का मार्ग दिखाते हैं और लक्ष्य प्राप्ति के लिए जोश भरते हैं।

Credit: Twitter

​शिक्षा द्वारा व्यक्तित्व का विकास​

शिक्षा के द्वारा व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास होता है, व्यक्तित्व के उत्तम विकास के लिए शिक्षा का स्वरूप आदर्शों से युक्त होना चाहिए। हमारी माटी में आदर्शों की कमी नहीं है। शिक्षा द्वारा ही हम नवयुवकों में राष्ट्र प्रेम की भावना जाग्रत कर सकते हैं।

Credit: Twitter

​शिक्षा का माध्यम​

शिक्षा का माध्यम मातृ भाषा होनी चाहिए। ऊँची से ऊँची शिक्षा मातृ भाषा के माध्यम से दी जानी चाहिए।

Credit: Twitter

You may also like

मोबाइल की लग गई है लत तो स्टूडेंट गांठ ब...
अजगर और कोबरा का बाप है ये जीव, काटते ही...

​जीवन को टुकड़ों में...​

जीवन को टुकड़ों में नहीं बांटा जा सकता, उसका ‘पूर्णता’ में ही विचार किया जाना चाहिए।

Credit: Twitter

​छोटे मन से..​

छोटे मन से कोई बड़ा नहीं हो सकता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं हो सकता।

Credit: Twitter

​पुस्तक पर प्रतिबंध लगाना समाधान नहीं​

यदि आपको किसी विशेष पुस्तक में कुछ भी पसंद नहीं है, तो बैठकर चर्चा करें। एक पुस्तक पर प्रतिबंध लगाना इसका समाधान नहीं है. हमें वैचारिक रूप से इसे निपटाना होगा।

Credit: Twitter

​साहित्य के लिए समय​

जो राजनीति में रुचि लेता है, वह साहित्य के लिए समय नहीं निकाल पाता और साहित्यकार राजनीति के लिए समय नहीं दे पाता, लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं, जो दोनों के लिए समय देते हैं. वे अभिनंदनीय हैं।

Credit: Twitter

​मां का आशीर्वाद​

मेरे पास न तो दादा की दौलत है और न ही पिता की संपत्ति, मेरे पास सिर्फ मेरी मां का आशीर्वाद है, जो इन सबसे बहुत बड़ा है।

Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: मोबाइल की लग गई है लत तो स्टूडेंट गांठ बांध लें फिजिक्स वाला की ये बात, छूट जाएगी आदत

ऐसी और स्टोरीज देखें