छात्र गांठ बांध लें ऐनी फ्रैंक की ये बातें, जीवन में सफलता चूमेगी कदम

Jun 30, 2025

Ankita Pandey

​​सबसे अच्छे दिन​​

ये सोच कितनी अद्भुत है कि हमारे जीवन के सबसे अच्छे दिन तो अभी आने बाकी हैं।

Credit: Canva

​​​खुद तय करते हैं जीवन​​

अपना जीवन हम खुद तय करते हैं। पहले हम अपने चुनाव करते हैं, बाद में ये चुनाव हमें बनाते हैं।

Credit: Canva

​​आभार और खेद​​

जिंदा इंसान को इतने फूल नहीं दिए जाते जितने कि मर चुके इंसान पर चढ़ाए जाते हैं क्योंकि आभार के मुकाबले हम खेद ज्यादा मजबूती से व्यक्त करते हैं।

Credit: Canva

​जीवन का उद्देश्य​

हम सभी खुश रहने के उद्देश्य से जीते हैं, हम सभी का जीवन अलग है और फिर भी वही है।

Credit: Canva

You may also like

DU के टॉप 10 कॉलेज, जहां एडमिशन की लगती ...
पढ़ाने के साथ हंसाते भी हैं दिव्यकीर्ति ...

​​जीवन में सुंदरता​​


मैंने पाया है कि हमेशा कुछ सुंदरता बची रहती है – प्रकृति में, धूप में, स्वतंत्रता में, अपने आप में, ये सब आपकी मदद कर सकते हैं।

Credit: Canva

​​​चरित्र का निर्माण​​

माता-पिता केवल अच्छी सलाह दे सकते हैं या उन्हें सही रास्ते पर ला सकते हैं लेकिन किसी व्यक्ति के चरित्र का अंतिम निर्माण उनके अपने हाथों में होता है।

Credit: Canva

​​जहां आशा, वहां जीवन​​


जहां आशा है, वहां जीवन है। यह हमें नए साहस से भर देता है और हमें फिर से मजबूत बनाता है।

Credit: Canva

​​संसार में प्यार और न्याय​​

आप कुछ न कुछ तो हमेशा दे सकते हैं, भले ही वो थोड़ी सी दया हो। यदि हम दया भाव भरे शब्दों में कंजूसी नहीं करेंगे तो संसार में हर तरफ प्यार और न्याय दिखाई देगा।

Credit: Canva

​​इंसान की महानता​​

इंसान की महानता उसकी दौलत और सत्ता पर निर्भर नहीं करती, ये तो उसके चरित्र व अच्छाई पर निर्भर करती है। हर इंसान में कमियां पाई जाती हैं और हर इंसान गलती भी करता ही है लेकिन हम सभी में कुछ अच्छाई तो बुनियादी रूप से होती है।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: DU के टॉप 10 कॉलेज, जहां एडमिशन की लगती है भीड़

ऐसी और स्टोरीज देखें