Jan 10, 2025
World WAR I और World WAR 2 के बारे में अगर आपने पढ़ा होगा, तो जानते होंगे कि पहला विश्व युद्ध 1914 से 1918 तक चला।
Credit: Meta AI and Canva
इसी तरह World WAR II 1939 से शुरू हुआ और 1945 में जाकर खत्म हुआ, यानी युद्ध 5 से 6 साल तक भी चलते थे।
Credit: Meta AI and Canva
तब भी इतिहास में एक ऐसा War भी हुआ जो शुरू होते ही खत्म हो गया। यह युद्ध मात्र 38 से 40 मिनट तक चला।
Credit: Meta AI and Canva
इसे दुनिया का सबसे छोटे टाइम पीरियड वाला War कहा गया। इस War का नाम पड़ा Anglo-Zanzibar War
Credit: Meta AI and Canva
historyextra.com के अनुसार, मात्र 38 मिनट (How long was the Anglo Zanzibar War) में युद्ध को जीत कर खत्म कर दिया गया।
Credit: Meta AI and Canva
Anglo-Zanzibar War 27 अगस्त 1896 को हुआ। ये एकतरफा वॉर था, क्योंकि एक तरफ थी ब्रिटिश साम्राज्य की ताकत और दूसरी तरफ जांजीबार सल्तनत के सुल्तान।
Credit: Meta AI and Canva
1890 में ब्रिटेन और जर्मनी के बीच Heligoland-Zanzibar Treaty नाम से एक संधि हुई, जिसके तहत दोनों देशों के बीच पूर्वी अफ्रीका के इलाकों पर राज करने के लिए अलग अलग क्षेत्र बट गए।
Credit: Meta AI and Canva
जांजीबार जो एक एक द्वीप था ये अंग्रेजों यानी ब्रिटिशर्स को सौंपा गया। जांजीबार के पास की भूमि तंजानिया के निकटवर्ती क्षेत्र जर्मनों को दिए गए।
Credit: Meta AI and Canva
अब चूंकि जांजीबार ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा बन गया तो अंग्रेजों ने यहां शासन के लिए जांजीबार के पांचवें सुल्तान हममद बिन थुवैनी (Hamad bin Thuwaini) को चुना। सब कुछ सही चल रहा था कि 1896 में इस सुल्तान की मौत हो गई।
Credit: Meta AI and Canva
सुल्तान की मौत के कुछ घंटों बाद ही चचेरे भाई खालिद बिन बरगश (Khalid bin Barghash) ने जांजीबार पर दावा करते हुए गद्दी कब्जा ली, और अंग्रेजों से पूछा भी नहीं।
Credit: Meta AI and Canva
अंग्रेजों ने खालिद को पीछे हटने का आदेश दिया, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया और खुद को महल में बंद कर लिया। अंग्रेजों ने महल पर बमबारी की और युद्ध जीत लिया।
Credit: Meta AI and Canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स