Sep 02, 2024
भारत में मुगल 1526 में आए थे, पहला मुगल शासक बाबर था, जिसे भारत में मुगल साम्राज्य का संस्थापक भी माना जाता है।
Credit: TNN and Canva
1526 से लेकर 1857 तक मुगल भारत में शासन करते रहे, हालांकि इसी बीच अंग्रेजों ने भारत में अपने पांव मजबूत कर लिए थे।
Credit: TNN and Canva
अंग्रेज 1608 में व्यापार के नाम से भारत आए थे, लेकिन धीरे धीरे मुगलों का शासन कमजोर करने लगे और अपनी ताकत बढ़ाते गए।
Credit: TNN and Canva
1857 की क्रांति के बाद अंग्रेजों ने पूरी तरह से मुगल शासन खत्म कर दिया। आखिरी मुगल शासक बहादुर शाह जफर द्वितीय थे, जिन्हें अंग्रेजों ने कैद कर बर्मा की जेल में डाल दिया था।
Credit: TNN and Canva
1526 से 1857 तक तमाम मुगल शासक रहे, इनमें एक एक थे अकबर, जिन्हें महान मुगल सम्राट की संज्ञा दी गई, क्योंकि वे गैर मुस्लिमों के लिजाज से भी निर्णय लेते थे।
Credit: TNN and Canva
बहुत हम लोग इस बारे में जानते होंगे कि मुगल सम्राट अकबर का जन्म एक हिंदू के यहां हुआ था, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे एक हिंदू थे।
Credit: TNN and Canva
वास्तव में अकबर का जन्म एक हिंदू के घर नहीं बल्कि एक हिंदू राजा के किले में हुआ था। यह बात है जब हुमायूं शेरशाह सूरी से हार चुका था, सत्ता हाथों से बाहर जाती दिख रही थी।
Credit: TNN and Canva
सतीष चंद्र की किताब 'मध्यकालीन भारत' के अनुसार, हुमायूं की गर्भवती बेगम को अमरकोट के राजपूत राणा ने शरण दी और वहीं उसी किले में 15 अक्टूबर 1542 में अकबर का जन्म हुआ।
Credit: TNN and Canva
अमरकोट आज के समय में पाकिस्तान के सिंध में आता है।
Credit: TNN and Canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स