Apr 04, 2025
भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्देशक और गीतकार मनोज कुमार का निधन हो गया है।
Credit: Instagram
उन्होंने 87 वर्ष की उम्र में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली है।
Credit: Instagram
मनोज कुमार अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे। उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था।
Credit: Instagram
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मनोज कुमार ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से कई सालों तक लोगों का दिलों में राज किया है।
Credit: Instagram
आज भी वह रोटी कपड़ा और मकान, पूरब और पश्चिम, क्रांति और उपकार जैसी फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में राज करते हैं।
Credit: Instagram
इस बीच लोग उनके एजुकेशन क्वालिफिकेशन को लेकर सर्च कर रहे हैं।
Credit: Instagram
बता दें फिल्म अभिनेता मनोज कुमार ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से बैचलर ऑफ आर्ट्स किया था।
Credit: Instagram
मनोज कुमार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। उन्हें भारतीय सिनेमा और कला में योगदान के लिए 1992 में पद्म श्री और 2015 में सिनेमा के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहब फाल्के से सम्मानित किया जा चुका है।
Credit: Instagram
अपनी देशभक्ति फिल्मों के अलावा उन्होंने हरियाली और रास्ता, वो कौन थी, हिमालय की गोद में, दो बदन, पत्थर में सनम, नील कमल और क्रांति जैसी फिल्मों में एक्टिंग और डायरेक्ट भी किया है।
Credit: Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स