Jun 09, 2025

भारत के इस शहर में मौजूद है दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म

Nilesh DwivedI

​​भारतीय रेलवे ​

भारतीय रेलवे की शुरुआत 1853 में हुई थी और आज यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है।

Credit: Twitter

​​रेलवे स्टेशनों की संख्या​

भारत में इस समय 7000 से अधिक रेलवे स्टेशन हैं जिनसे रोज 13000 से अधिक पैसेंजर ट्रेनें रवाना होती हैं।

Credit: Twitter

​​दुनिया का सबसे लंबा प्लेटफार्म​

कर्नाटक के हुबली में स्थित श्री सिद्धारूढ़ा स्वामी जी रेलवे स्टेशन में दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफार्म मौजूद है।

Credit: Twitter

​​प्लेटफॉर्म की लंबाई​

इस रेलवे स्टेशन पर बना प्लेटफॉर्म 1507 मीटर (लगभग डेढ़ किलोमीटर) का है, जो इसे दुनिया का सबसे लंबा प्लेटफार्म बनाता है।

Credit: Twitter

You may also like

बुलंदशहर के सबसे महंगे इलाके, करोड़पतियो...
बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन सा है, जानिए ...

​​गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड​

यह प्लेटफॉर्म गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म के रूप में भी दर्ज है।

Credit: Twitter

​​औसत लूप लाइन​

आमतौर पर रेलवे की लूप लाइन की लंबाई 650 मीटर होती है, इस नाते अधिकतर ट्रेनें भी इसी लंबाई के आस-पास होती हैं।

Credit: Twitter

​​प्लेटफॉर्म की खासियत​

हुबली का यह प्लेटफॉर्म सामान्य ट्रेनों की लंबाई से दोगुना से भी अधिक लंबा है, जिससे लंबी ट्रेनों को भी आसानी से रोका जा सकता है।

Credit: Twitter

​​निर्माण की लागत​

इस प्लेटफार्म का निर्माण करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

Credit: Twitter

​​उद्घाटन​

इस ऐतिहासिक प्लेटफॉर्म का उद्घाटन मार्च 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।

Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: बुलंदशहर के सबसे महंगे इलाके, करोड़पतियों के लिए भी घर लेना आसान नहीं

ऐसी और स्टोरीज देखें