May 12, 2025
By: Nilesh DwivedIजोधपुर राजस्थान राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर और मारवाड़ के ऐतिहासिक रजवाड़े की राजधानी रहा है।
Credit: Canva
जोधपुर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक धरोहर के लिए जाना जाता है। ये कई राजाओं की कर्मभूमि रहा है।
Credit: Canva
पूरी दुनिया में जोधपुर को ब्लू सिटी ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता है। लेकिन क्या आप इसके पीछे की वजह को जानते हैं?
Credit: Canva
शहर के पुराने हिस्से में अधिकांश घर और इमारतें नीले रंग से रंगे हुए हैं। ऐसे में आइए इसके बारे में जानते हैं।
Credit: Canva
एक सिद्धांत के अनुसार दीमकों को दूर भगाने के लिए सफेदी में कॉपर सल्फेट जैसे नीले रंग के यौगिक मिलाए जाते हैं।
Credit: Canva
ऐसा माना जाता है कि इससे दीमक दूर रहते हैं। दीमकों ने शहर में विभिन्न प्रसिद्ध ऐतिहासिक संरचनाओं और इमारतों को नुकसान पहुंचाया था।
Credit: Canva
दीमकों से घर और इमारतों को बचाने के लिए, शहर के निवासियों ने 15वीं सदी से रंगाई के लिए नीले रंग का उपयोग करना शुरू कर दिया।
Credit: Canva
नीला रंग गर्मी के दौरान घरों को ठंडा रखने में मदद करता है। शहर में रहने वाले कुछ लोगों का मानना है कि नीला रंग सूर्य की किरणों को रोकता है।
Credit: Canva
स्थानीय लोग ये भी मानते हैं कि नीला रंग भगवान शिव से जुड़ा है और ये एक शांत और पवित्र रंग है।
Credit: Canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स