May 17, 2025

भारत के ये शहर क्यों हैं विश्व भर में मशहूर? जानिए इनकी खासियत!

Nilesh DwivedI

​​भारत के शहर​

भारत के शहर अपनी विविध संस्कृति, सभ्यता और ऐतिहासिक विरासत के कारण प्रसिद्ध माने जाते हैं।

Credit: Canva

​​क्यों हैं खास​

प्रत्येक शहर की अपनी भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक विशेषताएं होती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं उन भारतीय शहरों के बारे में जो विश्व भर में मशहूर हैं।

Credit: Canva

​​अहमदाबाद​

भारत का पहला यूनेस्को विश्व धरोहर शहर, अहमदाबाद 15वीं शताब्दी का ऐतिहासिक नगर है। ये शहर औद्योगिक रूप से विकसित है और इसे पूर्व का मैनचेस्टर भी कहा जाता है।

Credit: Canva

​​कोच्चि​

अरब सागर की रानी के नाम से प्रसिद्ध कोच्चि, केरल का वाणिज्यिक केंद्र और एक महत्वपूर्ण भारतीय बंदरगाह है। ये आधुनिक और ऐतिहासिक दोनों रूपों में समृद्ध है।

Credit: Canva

You may also like

मुंबई के 7 सबसे सस्ते इलाके, रहने के लिए...
ये हैं भारत के 8 खूबसूरत एयरपोर्ट, जानें...

​​दार्जिलिंग​

पश्चिम बंगाल में स्थित दार्जिलिंग, 2134 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद शहर है, जो प्राकृतिक सौंदर्य, चाय के बागान और प्रसिद्ध टॉय ट्रेन की वजह से खास माना जाता है।

Credit: Canva

​​गंगटोक​

सिक्किम की राजधानी गंगटोक हिमालय की गोद में बसा एक अनोखा शहर है। यहां से कंचनजंगा का विहंगम दृश्य देखा जा सकता है। ये जगह बौद्ध मंदिरों और वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध है।

Credit: Canva

​​हरिद्वार​

उत्तराखंड के धार्मिक नगरों में से एक, हरिद्वार को देवभूमि का द्वार भी कहा जाता है। ये गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है, जहां मंदिरों की घंटियों की आवाज और मंत्रों का गूंज पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना देती है।

Credit: Canva

​​महाबलीपुरम​

तमिलनाडु में मौजूद महाबलीपुरम 7वीं से 9वीं शताब्दी के पल्लव राजवंश के ऐतिहासिक स्मारकों के लिए प्रसिद्ध है। यहां के रॉक-कट मंदिर और विश्व का सबसे बड़ा पत्थर पर उकेरा गया भित्तिचित्र इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल बनाता है।

Credit: Canva

​​मैसूर​

कर्नाटक का मैसूर ऐतिहासिक विरासत और भव्य वास्तुकला का शहर है। 770 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ये शहर मैसूर पैलेस, शानदार मंदिरों और हरे-भरे बगीचों के लिए खास है।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: मुंबई के 7 सबसे सस्ते इलाके, रहने के लिए हैं बेस्ट

ऐसी और स्टोरीज देखें